Russia Ukraine War Live: ताबड़तोड़ हमलों से दहला यूक्रेन, महायुद्ध से जुड़ी हर अपडेट…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Mar 2022, 12:00 AM

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अब एक हफ्ते से भी ज्यादा का वक्त बीत गया। आज इस युद्ध का आठवां दिन है और वॉर थमने की जगह और खतरनाक रूप ले चुका है। यूक्रेन की राजधानी कीव को रूसी सेना ने चारों ओर से घेर लिया। रूसी सेना का हमले का सिलसिला अभी भी जारी है। इस सबके बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन से रूस की सेना की वापसी को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया। यूक्रेन-रूस युद्ध से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे साथ बने रहे…

07:22 PM- लक्ष्य हासिल होने तक जारी रखेंगे हमले: पुतिन

 आज रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति से 90 मिनट तक बातचीत की।इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन पर जारी हमलों को लेकर कहा है कि हम अपना मिशन, लक्ष्य हासिल होने तक इन्हें जारी रखेंगे।

05:55 AM- यूक्रेन से लौटे छात्रों से पीएम मोदी की मुलाकात

पीएम मोदी ने वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से बातचीत की। इस दौरान छात्रों ने पीएम के साथ अपने-अपने अनुभव साझा किए। ये सभी छात्र वाराणसी के साथ यूपी के अन्य हिस्सों से थे।

05:30 PM- फ्रांस के राष्ट्रपति ने 3 घंटों तक की पुतिन से बात

जंग के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय से इसको लेकर जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच की बातचीत करीब 90 मिनटों तक चली।

05:25 PM- रूस-बेलारूस में IKIA ने संचालन किया निलंबित

स्वीडिश फर्नीचर कंपनी IKIA ने रूस और बेलारूस में अपना काम निलंबित कर दिया है। इससे 15000 कर्मचारी, 17 स्टोर और तीन उत्पादन स्थल प्रभावित होंगे। 

04:18 PM- ‘युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार’

रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लवरोव ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ  जंग को खत्म करने के लिए वो बातचीत करने के लिए तैयार है। लवरोव ने इस दौरान ये भी कहा है कि रूस यूक्रेन के मिलिट्री इन्फ्रास्टक्चर को निशाना बनाना बंद नहीं करेगा।

04:00 PM- जंग के दौरान रूसी जनरल की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान एक बड़ी खबर आई है। वॉर के दौरान रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवत्स्की की यूक्रेन में मौत हो गई. न्यूज एजेंसी NEXTA ने ये दावा किया है। 

02:15 PM- 9 हजार रूसी सैनिक मारने का यूक्रेन ने किया दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन रूस के सैनिकों के शवों से ढकना नहीं चाहता। इस दौरान जेलेंस्की ने ये भी दावा किया कि एक हफ्ते में यूक्रेन की सेना ने 9 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया। 

02:08 PM- रूस-बेलारूस के एथलीटों पर लगा बैन

जारी जंग के बीच अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने रूस-बेलारूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। शीतकालीन पैरालिंपिक से रूसी और बेलारूस के एथलीटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि शीतकालीन पैरालिंपिक की शुरुआत शनिवार से होगी। 

1:55 PM- रूसी सेना का काफिला ध्वस्त करने का दावा

यूक्रेनी सेना रूस के हमलों का लगातार जवाब दे रही है। यूक्रेन की तरफ से अब दावा किया गया है कि उसने सुमी क्षेत्र में मौजूद Moskovsky Bobrik गांव के पास एक रूसी सेना के काफिले को ध्वस्त कर दिया। 

01:25 PM- रूसी हमलों से यूक्रेन में मची तबाही

01:12 PM- छात्रों की वतन वापसी के भावुक पल

यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों की देश वापसी हो रही है। इस दौरान भावुक भरे पल भी देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आई, जिसमें परिजन अपने बच्चों की वतन वापसी पर रो पड़े। देखें…

01:08 PM- S-400 एयर डिफेंस सिस्टम संग शुरू किया युद्धाभ्यास

रूस के यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। इस बीच जिस तरह से दुनिया के अधिकतर देश रूस के खिलाफ हो गए, उससे शायद रूस को खुद पर भी हमले का डर सता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने S400 एयर डिफेंस सिस्टम संग युद्धाभ्यास किया। बता दें कि S-400 दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। 

12:30 PM- खारकीव में रूसी बमबारी में 8 की मौत

खारकीव में रूस की भारी बमबारी का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार से रूसी सेना के हमले यहां पर काफी ज्यादा तेज हो गई। इस हमलों में 8 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिसमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। 

11:20 PM- क्वाड बैठक में पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

रूस-यूक्रेन संकट के बीच आज QUAD की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइउन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ क्वाड लीडर्स की वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे। 

11:12 AM- 3726 भारतीयों आज लौटेंगे देश वापस

ऑपरेशन गंगा के तहत आज यानी गुरुवार को 3726 भारतीयों की वतन वापसी होगी। इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी। लोगों को लाने के लिए बुखारेस्ट से 8 उड़ानें, सुसेवा से 2, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 और रेजजो से 3 उड़ानें चलेगीं। 

09:28 AM- भारतीय छात्रों को बंधक बनाने के दावे पर विदेश मंत्रालय का बयान

रूस ने यूक्रेन पर भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। वहीं रूस के इस दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय दूतावास लगातार भारतीय लोगों के संपर्क में है। यूक्रेनी अथॉरिटी की मदद से छात्रों को निकाला जा रहा है। अब तक किसी भी भारतीय छात्र को बंधक बनाने की कोई जानकारी नहीं मिली।

09:17 AM- अब तक 752 लोगों की यूक्रेन में गई जान

रूस-यूक्रेन हमले का आज आठवां दिन हैं। अब तक इस युद्ध में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के आंकड़ों के मुताबिक एक मार्च तक रूसी हमले में यूक्रेन के 752 आम लोगों हुई। 

09:04 AM- 10 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

जंग के बीच बड़ी संख्या में लोग यूक्रेन छोड़ने जाने को मजबूर हो रहे हैं। अब तक यूक्रेन से निकलने वाले लोगों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। महज 7 दिनों के अंदर इतनी बड़ी संख्या में लोग यूक्रेन छोड़कर गए। UNHCR ने बताया कि एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या का 2 फीसदी भाग वहां से चला गया है।

08:58 AM- रूस के सिर्फ 4 दोस्त- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर हमला बोलते हुए कहा है कि रूस के सिर्फ चार दोस्त हैं। वो नॉर्थ कोरिया, इरिट्रिया, सीरिया और बेलारूस है। चारों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ जो प्रस्ताव आया, उसके अगेंट्स में अपना वोट किया। प्रस्ताव में यूक्रेन से रूसी सेना निकालने की बात कही गई थी। 

08:53 AM- रूसी हमले से दहला कीव

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना के हमले थम नहीं रहे। बुधवार  रात भी रूस के हमले जारी रहे। कीव में मिसाइलें दागीं गई। दक्षिणी रेलवे स्टेशन और रक्षा मंत्रालय के पास इबिस होटल के पास मिसाइल दागी। हमले से क्या कुछ नुकसान हुआ, इसको लेकर साफ जानकारी रक्षा मंत्रालय ने नहीं दी।

08:50 AM- ऑरेकल ने रूस में निलंबित की सेवाएं

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी में से एक ऑरेकल कॉरपोरेशन ने यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस के खिलाफ एक बड़ा एक्शन किया। कंपनी ने रूस में अपनी सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds