Russia Ukraine War Live: जंग के 10वें दिन क्या कुछ होगा बड़ा? जानें वॉर से जुड़ी हर बड़ी अपडेट्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Mar 2022, 12:00 AM

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 9 दिन पूरे हो चुके हैं। आज इस युद्ध का 10वां दिन है। युद्ध के दौरान यूक्रेन बुरी तरह से तबाह होता नजर आ रहा है। रूस के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। यूक्रेन इस दौरान डटकर लड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। आज युद्ध के 10वें दिन यूक्रेन के कैसे हालात है? आज जंग के बीच क्या कुछ बड़ा होने वाला है? इससे जुड़ी हर बड़ी अपडेट हम आप तक पहुंचाएंगे…

06:02 PM- ‘जरूरत नहीं तो छोड़ दें रूस’

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को रूस छोड़ने की सलाह दी। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि अगर स में आपकी मौजूदगी जरूरी न हो तो कमर्शियल रूट्स के जरिए रूस छोड़ दें।

5:55 PM- रूस ने यूक्रेन पर लगाए ये आरोप

जंग के बीच रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। अब रूस ने कहा है कि यूक्रेन आम नागरिकों का ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रहा हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ये दावा किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जेलेंस्की नेटो और रूस के बीच युद्ध भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

05:05 PM- रूसी सेना ने तोड़ा सीजफायर?

यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना ने सीजफायर तोड़ दिया। यूक्रेन के दावे के मुताबिक मारियूपोल में रूसी सेना फायरिंग कर रही है। जिसको लेकर यूक्रेन की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। 

04:25 PM- रूसी एयरक्राफ्ट को मार गिराया: यूक्रेन का दावा

यूक्रेन ने रूस के एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया। दावे के मुताबिक रूस के एयरक्राफ्ट को चर्नीहीव के पास मार गिराया गया। इसको लेकर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो भी जारी किया। एयरक्राफ्ट के पायलट और को पायलट को पकड़ने का दावा भी किया गया है। 

03:50 PM- छात्रों को शेल्टर में रहने की सलाह

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को विदेश मंत्रालय ने शेल्टर में रहने की सलाह दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हम रूस और यूक्रेन की सरकार पर विभिन्न चैनल्स के जरिए तत्काल सीजफायर और अपने छात्रों के लिए सेफ कॉरिडोर बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

02:48 PM- 10 हजार रूसी सैनिक मारने का दावा

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने अब तक 10 हजार रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया। साथ ही यूक्रेन ने ये भी कहा कि उसने 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 269 टैंक को तबाह कर दिया। 

01:18 PM- PayPal ने समेटा रूस से कारोबार

हमलों के खिलाफ कई बड़ी कंपनियां रूस से अपना कारोबार समेट रही हैं। अब इस लिस्ट में अमेरिकन मल्टीनेशनल फाइनेंशियल टेक्नॉल्जी कंपनी PayPal का नाम भी जुड़ गया। Paypal ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया। कंपनी ने कहा यूक्रेन को लेकर रूस बेहद आक्रामक है। 

12:15 PM- रूस ने 2 शहरों में रोके हमले

यूक्रेन के साथ जारी जंग के 10वें दिन आज रूस ने एक बड़ा फैसला लिया। यूक्रेन में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रूस ने दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में हमले रोकने का ऐलान किया। भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे रूस ने सीजफायर लागू कर दिया। इस दौरान यूक्रेन के वॉर जोन में फंसे भारतीय और विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकाला जा सकेगा। 

11:50 AM- भारतीयों को निकालने के लिए तैयार रूस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने कहा कि वो यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार है। ये सभी छात्र और नागरिक पूर्वी यूरोपीय देश में जारी युद्ध में फंसे हुए हैं। इस बीच रूस के एम्बेसडर ने ये आरोप लगाए है कि यूक्रेन ने 3700 से ज्यादा भारतीयों को पूर्वी यूक्रेन के खारकीव और सूमी शहरों में बलपूर्वक रोक  रखा है।

11:45 AM- बुचा में रूसी सेना की जमकर फायरिंग

रूस की सेना ने कीव के पास बुचा में गोलियां बरसाईं। यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक रूसी सैनिकों ने यहां एक कार पर भी जमकर फायरिंग की। इस दौरान 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 4 लोग घायल हो गए।

10:28 AM- रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन अटैक

रूस ने अब अलगाववादी ताकतों के नियंत्रण वाले यूक्रेन के दोनेत्स्क में बड़ा हमला किया। यहां रूस ने ड्रोन अटैक किया। जानकारी के मुताबिक ड्रोन अटैक आइदर बटालियन की पोस्ट को निशाना बनाकर किया गया। हमले में आइदर बटालियन पोस्ट के बुरी तरह तबाह होने की खबर है। 

10:16 AM- रूसी सेना ने उड़ाया पुल

यूक्रेन पर रूसी हमले जारी है। रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर ओडेसा में एक पुल उड़ा दिया। साथ ही पेंटागन की ओर से दावा किया गया कि सात दिनों में रूस ने यूक्रेन में 500 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। 

10:04 AM- फिर बातचीत की टेबल पर आएंगे रूस-यूक्रेन

जारी जंग के बीच रूस और यूक्रेन के बीच फिर बातचीत होगी। दोनों देशों के बीच अब तक दो बार बात हुई है। जल्द ही तीसरे दौर की बातचीत होने की भी संभावना है। जेलेंस्की के ऑफिस के प्रमुख सलाहकार ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक बार फिर से वार्ता होगी।

09:43 AM- जर्मनी से यूक्रेन ने मांगी मदद

रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन ने जर्मनी से हथियारों की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन ने टैंक, पनडुब्बी और लड़ाकू हेलीकॉप्टर मांगे हैं। जर्मन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन भेजने के लिए हथियारों के शिपमेंट तैयार हैं।

09:28 AM- बंकर में छिपे हैं जेलेंस्की?

यूक्रेन के पूर्व पीएम मायकोला अजारोव ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की कीव के केंद्र में स्थित एक बंकर में छिपे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये बंकर इतना मजबूत है कि इस पर परमाणु हमले का भी असर नहीं होगा। वहीं इस बीच जेलेंस्की आज शाम 4:30 बजे अमेरिका की डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने वाले हैं।

09:20 AM- नाटो के फैसले की जेलेंस्की ने की आलोचना

शुक्रवार को नाटो ने यूक्रेन के नो फ्लाई जोन को खारिज कर दिया। जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का इस पर रिएक्शन सामने आया। जेलेंस्की ने नाटो के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि इस कदम से रूस को बमबारी अभियान जारी रखने के लिए हरी झंडी दी गई। उन्होंने नाटो से नो फ्लाई जोन की अपील की थी।

09:16 AM- 11 हजार भारतीय लौटे देश

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की जद्दोजहद जारी है। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन से अब तक 11 हजार भारतीयों को वापस लाया गया है। इस बीच शनिवार सुबह 229 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट दिल्ली पहुंची। 

09:05 AM- रूस में फेसबुक-ट्विटर-यूट्यूब बैन

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने एक बड़ा कदम उठाया। रूस में अब बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर बैन लगा दिया गया। वहीं दूसरी ओर सैमसंग कंपनी ने भी एक बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने रूस में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक चिप्स की सप्लाई देने से इनकार कर दिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds