Trending

रैपिडो बाइक की सवारी नहीं है सुरक्षित, सफ़र के दौरान लड़की के साथ हुई घटना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Dec 2023, 12:00 AM | Updated: 20 Dec 2023, 12:00 AM

आजकल के समय में लोग पैसा और समय बचाने के लिए कैब और ऑटो के बजाय रैपिडो बाइक बुक कर लेते हैं. रैपिडो बाइक के जरिए कम पैसों में जल्दी मंजिल तक पहुंच जाते हैं लेकिन बजाय रैपिडो बाइक से जुड़ा एक मामला सामने आया है और इस मामले के समाने आने के बाद कहा जा रहा है कि रैपिडो बाइक सुरक्षित नहीं है.

Also Read- गाज़ियाबाद में चोरों ने ASI के घर को बनाया निशाना, नगदी वर्दी और लैपटॉप गायब लेकर हुए फरार. 

लड़की ने सोशल मीडिया के जरिये दी घटना की जानकारी 

जानकारी के अनुसार, जिस मामले की हम बात कर रहे हैं वो मामला बेंगलुरु का है और ये घटना एक लड़की के साथ हुई है और इस बात की जानकारी खुद इस लड़की ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. इस लड़की ने बताया है कि उसके साथ रैपिडो बाइक राइडर ने छेड़छाड़ की राइड के दौरान राइडर ने उसे गलत तरीके से छुआ.

लड़की ने बताया कि उसने शनिवार की रात 8.30 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी. वो टिन फैक्ट्री से कोरामंगला की यात्रा कर रही थी. वहीं इस यात्रा के दौरान राइडर ने कहा कि उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई है इसलिए उसे मेरा फोन मैप देखने के लिए स्टैंड पर रखना होगा. वहीँ इसके बाद राइडर ने लड़की से पूछा कि मैं कहां से हूं, मेरा परिवार कहां है,

ड्राइवर ने लड़की से की ये शर्मनाक हरकत 

इसी बीच ड्राइवर ने पेट्रोल पंप पर बाइक रोकी और पिछली सीट की तरफ चाभी निकालने के लिए दो बार जांघों को छुआ और इस दौरान लड़की डर गयी. वहीं इसके बाद वो राइडर पीछे की तरफ हुआ और लड़की की जांघों को दबाने लगा. ये सब करीब 20 मिनट तक होता रहा, जब तक हम भीड़ वाले इलाके में नहीं पहुंच गए.

रैपिडो ने राइडर के खिलाफ लिया एक्शन 

इसी के साथ लड़की ने बताया, ‘बाद में जब हम एजिपुरा के पास आए और वहां इनर लेन में ट्रैफिक था, तो वो अपने पैर को मेरी टांग पर रगड़ने लगा. मेरे दिमाग में मैं बस प्रार्थना कर रही थी क्योंकि मैं जानती थी कि 3 किलोमीटर का सफर बचा है और फिर मैं घर पर हाऊंगी. ये सब 7 से 8 मिनट बाद खत्म हुआ, जब मैं अपने घर के पास पहुंच गई और तुरंत बाइक से उतरी.’ बाद में लड़की ने घटना की शिकायत रैपिडो कस्टमर केयर पर की. यहां एक्शन लेने की बात कही गई. वहीं रैपिडो ने जवाब में कहा कि ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया जाएगा. वहीं लड़की द्वारा शेयर की गयी ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों ने लड़की के इस पोस्ट पर काफी हैरानी जताई है साथ ही सुरक्षा को लेकर अलग अलग सुझाव भी दिए हैं.

Also Read- दूसरे समुदाय के लड़के से प्रेम करना एक बहन को पड़ा भारी, भाइयों ने गला दबाकर कर दी हत्या.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds