Rashmika Mandanna wedding: सोशल मीडिया पर आज चारों तरफ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक सुपरहिट जोड़ी की ही चर्चा हो रही है। उदयपुर का शानदार पैलेस में शायद ऐसा पहली बार होगा, जब उत्तर भारतीय पैलेस पूरे दक्षिण भारतीय रंग में डूबा हुआ था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे एक दूसरें के साथ सात जन्मों के लिए बंध गए, जिसे फैंस गोल्ड कपल कह रहे है.. जी हां, काफी लंबे समय से शादी की चर्चा तो सुनी जा रही थी लेकिन आखिरकार सालो के प्यार के रिश्ते को 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा ( Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना ने सात जन्मों का रिश्ता बना दिया है।
Also Read: ‘The Kerala Story 2’ पर 15 दिन की रोक: हाईकोर्ट ने रिलीज से पहले लगाई ब्रेक, मचा सियासी हंगामा
एंटीक और ट्रैडिशनल टेंपल गोल्ड ज्वेलरी
आंध्रा और कोडावा रीति रिवाजों से हुई शादी में केवल दूल्हा दुल्हन के ही चर्चे हो रहे है। पूरी शादी की पिक्चर बिल्कुल किसी डिवाइन इवेंट की तरह ही लग रही है, जहां बॉलीवुड की दुल्हनें मंहगे लहंगे पहनना पसंद करती है तो वहीं रश्मिका और विजय ने अपने ट्रेडिशन को मानते हुए गोल्डन, रेड और ऑरेंज रंग का आउटफिट पहना। केवल रश्मिका (Rashmika Mandanna) ही नहीं बल्कि विजय भी एंटीक और ट्रैडिशनल टेंपल गोल्ड ज्वेलरी पहने नजर आये, जो उनके लुक को किसी राजकुमार की तरह पूरा कर रहा है।
रश्मिका ऑरेंड और गोल्डन कलर की साड़ी
विजय ने स्टिरियोटाइप दुल्हें की सोच को नकारते हुओ ट्रेडिशनल लुक अपनाया, और उनके गाल पर दृष्टि बोट्टू का लगा काला टीका, उनके लुक को और अमेजिंग बना रहा है। वहीं रश्मिका ऑरेंड और गोल्डन कलर की साड़ी में ज्वैलरी से लदी हुई है, लेकिन उनकी मासूमियत में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया की वायरल पिक्चर में एक पिक्चर ऐसी भी है जिसे सभी काफी पसंद कर रहे है। फैंस इसे देख कर इमोशनल भी है और एक्साइडेट भी। एक पिक्चर जिसमें रश्मिका और विजय दोनो की आंखो में आंसू है, जो गवाह है उस इंतजार का, जो इतने सालों के बाद खत्म हुआ।
रश्मिका की एंट्री हाथो में नारियल लिए हुए
दोनों कपल बहुत खुश नजर आ रहे है, और उनकी खुशी ही आंखो से छलक पड़ी है। वहीं यूजर्स भी इस शादी की पिक्चर देखकर काफी एक्साइटेड नजर आये। फैसं कह रहे है कि ये वाकई में एक्चुअल शादी है, जो अपने परंपरा और संस्कृति को बनाये रख कर शादी की गई। रश्मिका की एंट्री हाथो में नारियल लिए हुए हुई, जिसने इस साउथ इंडियन शादी को ही नहीं साउथ इंडियन कल्चर की भी खूबसूरती को बढ़ा दिया है। रश्मिका और विजय 2018 में आई फिल्म गीता और गोविंदम के सेट पर मिले थे, हालांकि दोनो उस वक्त अच्छे दस्त बन गए थे।
Also Read: Silk road luxury train: 42 लाख का टिकट और 22 दिन का शाही सफर… ट्रेन नहीं, चलता-फिरता महल है!
लेकिन धीरे धीरे ये दोसेती प्यार बदल गई और काफी लंबे समय से दोनो के डेट करने और शादी की खबरें आ रही थी, लेकिन 26 फरवरी को सारी अटकलों पर विराम लग गया। दोनों सितारों को बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री से बधाईयां मिल रही है। खबरें आ रही है कि रश्मिका और विजय का रिसेप्शन हैदराबाद में काफी ग्रेंड तरीके से होने वाला है वहीं रश्मिका और विजय एक साथ अपनी तीसरी फिल्म राणाबली लेकर आने वाले है, इससे पहले दोनो ने गीता गोविंदम और डियर कोमरेड में एक साथ काम किया था। दोनो की रियल और रील लाइफ कैमिस्ट्री के कारण ही ये जोड़ी फैंस की सबसे फेवरेट जोड़ी में से एक रही है। वेल हमारी तरफ से इस कपल को उनकी शादी के लिए बहुत बहुत बधाई।
