Murthal में मां-बेटी के साथ दरिंदगी, आरोपी ले आए दिल्ली और फिर यहां भी बनाया अपनी हवस का शिकार!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Oct 2021, 12:00 AM

हरियाणा का मुरथल साल 2016 में गैंगरेप की घटनाओं को लेकर पहले ही बदनाम हो चुका है। अब यहां से एक बार फिर बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ दरिंदों ने एक मां और बेटी के साथ दरिंदगी की हदों को पार कर दिया। 

दिल्ली की मां-बेटी के साथ मुरथल में कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म क‍िया। उनकी दरिंदगी की कहानी यहीं नहीं थमी। वो उनको दिल्ली लेकर गए और वहां भी हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। 

इस मामले में रिपोर्ट दिल्ली में भजनपुरा थाने में दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुल‍िस केस की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मां और बेटी के साथ ये दरिंदगी भरी वारदात हुई। 

7 अक्टूबर को भी मुरथल से ऐसी ही घटना सामने आई थीं। यहां दिल्ली की एक महिला को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक अपने पति और बेटी के साथ महिला मुरथल आई थीं। वो बाइक से दिल्‍ली लौट रहे थे। इस दौरान बीच में बाइक का फ्यूल खत्म होने की वजह से वो फंस गए।

महिला का पति और बेटी तो जल्‍दी जल्‍दी चल रहे थे, जबकि महिला खुद थोड़ा पीछे रह गई। इस दौरान 3 एक ट्रक उसके पास रुक। तीनों युवकों ने महिला को खींच कर ट्रक में लिया और बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को वापस मुरथल में एक सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

मुरथल में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें मुरथल में कथित तौर पर 9 महिलाओं के साथ रेप किया गया, जो काफी सुर्खियों में रहा था। मामले में हरियाणा सरकार पर ठीक से जांच ना करने के आरोप भी लगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds