Ranveer Singh fined heavily: रणवीर सिंह बॉलीवुड के इस वक्त ऐसे अभिनेता बन चुके हैं जिनकी डिमांड हाई लेवल पर है। धुरंधर के सुपर डुपर हिट होने के बाद से रणवीर के सितारे भी चमकते नजर आ रहे हैं..धुरंधर 2 को लेकर फैंस की एक्साइंटमेंट हम पहले ही देख चुके है.. लेकिन इसी के साथ विवादों से भी उनका गहरा रिश्ता बनता जा रहा है अभी हाल ही में कांतारा मूवी में लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी की नकल करने को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने के मामले में उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
40 करोड रुपए का जुर्माना रणवीर पर
अभी उस मुसीबत से ठीक से निकले भी नहीं की रणवीर पर एक और मुसीबत आन पड़ी है। रणवीर पर 40 करोड रुपए का जुर्माना लगाया गया है.. इतना ही नहीं उनके हाथों से एक बड़े बजट की फिल्म भी चली गई है.. अब सवाल यह है कि आखिर किसने 40 करोड रुपए का जुर्माना रणवीर पर ठोक दिया… साथ ही वह कौन सी फिल्म है जिसके कारण रणवीर इतनी बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं।
दरअसल शाहरूख खान की फिल्म डॉन.. फ्रेचाइंजी का तीसरा पार्ट लाने की सुगबुगाहट काफी लंबे समय से फिल्मी गलियों में सुनी जा रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट आई थी कि धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकते है.. लेकिन फिर खबर आई कि क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से रणवीर ने मूवी करने से इंकार कर दिया था, लेकिन तब तक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका था, इस कारण फिल्म की निर्माता कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को काफी बड़ा नुकसान हुआ। और इसकी भरपाई के लिए एक्सेल प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रूपय की भरपाई करने को कहा है।
Also Read: O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में रिलीज, पहले दिन ही सोशल मीडिया पर छाई
प्रोडक्शन से कोई पैसा नहीं लिया
इसके लिए फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने रणवीर से मीटिंग भी की थी, लेकिन रणवीर ने सीधे तौर पर जवाब दिया कि उन्होंने प्रोडक्शन से कोई पैसा नहीं लिया है तो वो कोई भरपाई नहीं करेंगे। वहीं रणवीर ने ये भी बताया कि डॉन 3 के लिए उन्होंने एक साल तैयारी की थी, कई फिल्मों को मना किया था, लेकिन क्या वो एक साल का मुआवजा उन्हें दिया जायेगा..नहीं..वहीं अगर शाहरूख हां कर देते है तो उन्हें तो वैसे ही बाहर कर दिया जाता। तो वो एक पैसा नहीं देने वाले।
कंपनी को हुआ काफी बड़ा लॉस
बता दें कि 2023 में डॉन 3 का ऐलान हुआ था , तब रणवीर लीड रोल में थे, लेकिन 3 साल तक इंतजार करने के बाद भी जब फिल्म पर काम शुरु नहीं हुआ तो रणवीर दूसरे प्रोजेक्ट्स में लग गए। वही रणवीर ने बताया कि वो स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे, और उसमें कुछ बदलाव करना चाहते थे, उन्होंने कई बार सजेशन भी दिया था लेकिन फाइनल ड्राफ्ट में भी उनके सजेशन को जगह नहीं मिली.. वहीं फिल्म में भी काफी देरी हो रही थी। इसलिए फिल्म छोड़ी थी वहीं प्रोडक्शन टीम ने कहा कि रणवीर के हां करने के बाद ही फिल्म का काम शुरु किया गया था, जबकि रणवीर के कारण अब डेवेलपमेंट कॉस्ट, शेड्यूलिंग, प्लानिंग और कई कमिटमेंट्स को पूरा करने में काफी देरी हुई।
कुछ पूरी भी नहीं हो सकी..जिससे कंपनी को काफी बड़ा लॉस हुआ है। इसलिए वो चाहते है कि रणवीर भरपाई करें। हालांकि अब तक ये विवाद केवल रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी के बीच ही है, लेकिन जिस तरह से ये मुद्दा तूल पकड़ रहा है उसे देख कर लगा रहा है कि जल्द ये मुद्दा अदालत पहुंच सकता है। अब देखना ये होगा कि रणवीर इस नई मुसीबत से कैसे बाहर निकलते है। वैसे आपको रणवीर का स्टैंड कहां तक सही लगता है हमें कमेंट करके जरूर बतायें।





























