सबके सामने Ranbir ने आलिया भट्ट को कह दिया कुछ ऐसा, सुनकर भड़के उठे कई लोग!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Jan 2022, 12:00 AM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी अक्सर ही  किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। फैंस बेसब्री से उन वक्त के इंतेजार में है, जब ये क्यूट कपल एक साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगा। 2022 में रणबीर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र रिलीज होनी है, जिसका हर कोई लंबे वक्त से इंतेजार कर रहा है। वहीं इन दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर लाइमलाइट में रहती है। 

इसी बीच इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आलिया के फैंस रणबीर से नाराज हो रहे है। रणबीर ने तब आलिया की तारीफों में कई बातें कही, लेकिन इसके साथ कुछ ऐसा भी बोल दिया, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। 

दरअसल हाल ही में रणबीर और आलिया रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 5 तेलुगु के फिनाले में गेस्ट बनकर गए थे। यहां आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर की सुपर पावर के बारे में बताया। आलिया ने बताया किउनके बॉयफ्रेंड रणबीर की सुपर पावर उनका शांत स्वभाव है।

इतनी देर में ही रणबीर अपनी गर्लफेंड आलिया के बारे में कहते हैं कि आलिया फायरक्रेकर हैं, वो पर्यावरण फ्रेंडली पटाखा हैं, वो लक्ष्मी बॉम्ब हैं, वो चकली हैं, अनार हैं और सबकुछ हैं। वो हमेशा ब्लास्ट करती हैं। रणबीर की ये बात सुनकर सब हंसने लगते है। 

रणबीर की इस बात से कई यूजर्स काफी हैरान हो गए। वैसे तो टीवी शो में ऐसी बात करना चौंकाने वाली है। रणबीर की इस बात पर कुछ यूजर्स जहां नाराजगी जता रहे हैं। तो वहीं कई ढ़ेर सारा प्यार भी जता रहे है। लव वाले इमोजी के साथ।

बता दें कि शो के फिनाले में रणबीर और आलिया अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उनके साथ ही निर्देशक एसएस राजामौली भी इस शो में मेहमान बनकर आए थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds