खत्म हुआ इंतेजार! एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया, पंजाबी रीति-रिवाज से की शादी, देखें कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 14 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 14 Apr 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी एक दूजे की हो ही गई। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को अपनी दुल्हनिया बना लिया। दोनों ऑफिशियिली पति-पत्नी बन चुके हैं। वास्तु अपार्टमेंट में रणबीर-आलिया ने सात फेरे लिए।  पंजाबी रीति- रिवाज से इनकी शादी पूरी हुई। 

कई सितारों ने की शादी में शिरकत

रणबीर-आलिया की इस ग्रैंड वेडिंग में मेहमानों का तांता लगा दिखा। बच्चन फैमिली से लेकर अंबानी परिवार तक बड़े बड़े सेलेब्स इनकी शादी का हिस्सा बने, जिनकी तस्वीरें लगातार सामने आती रहीं। करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, अयान मुखर्जी, करण जौहर, आकाश अंबानी, श्लोका समेत कई सितारे सज-धजकर शादी में पहुंचे। 

मेहंदी-हल्दी की फोटो भी छाई रहीं

13 अप्रैल से रणबीर आलिया के वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे। पहले हल्दी, फिर मेहंदी, संगीत सेरेमनी रखी गई। आज यानी 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने पहले कुल देवता की पूजा की और फिर दोनों की शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इन फंक्शन की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। 

सिक्योरिटी के किए गए कड़े इंतेजाम 

रणबीर-आलिया की वेडिंग को सीक्रेट रखने के लिए सिक्योरिटी का भी काफी इंतेजाम था। शादी की फोटोज और वीडियोज लीक ना हो, इसके लिए मेहमानों के फोन कैमरे पर टेप लगाते हुए भी देखा गया था। वहीं सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स ‘9/11’ एजेंसी को दी गई।

मेन्यू रहा बेहद खास

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूर फैमिली खाने की शौकीन है। इसलिए शादी में नीतू कपूर ने  शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्स को हायर किया है। शादी के मेन्यू में नेशनल और इंटरनेशनल फूड्स की वैराइटी शामिल रही। इसमें दिल्ली की स्पेशल चाट का भी एक काउंटर शामिल किया गया। 

रणबीर और आलिया लंबे वक्त से एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्सर ही इनकी शादी की खबरें भी आती रहती थीं। रणबीर आलिया के फैंस लंबे वक्त से इसी दिन का इंतेजार कर रहे थे, जब पसंदीदा जोड़ी हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लें। उनके चाहने वालों का इंतेजार अब खत्म हो ही गया। 

देखें पूरे वेडिंग फंक्शन से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें-

खत्म हुआ इंतेजार! एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया, पंजाबी रीति-रिवाज से की शादी, देखें कुछ खूबसूरत तस्वीरें... — Nedrick News

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds