Trending

Raksha Bandhan Tips: रक्षाबंधन के दिन अपनाएं ये टिप्स, अपनी थाल में ये सामान जरूर रखें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 07 Aug 2022, 12:00 AM

रक्षाबंधन का त्योहार आने ही वाला है। जिसके लिए भाई और बहन बेसब्री से इंतजार करते है। ये त्योहार बहन और भाई के अटूट प्रेम और एक दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, माथे पर तिलक लगाती है। ऐसे में भाई-बहनों के इस खास मौके पर रक्षाबंधन की थाली का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते है कि रक्षाबंधन के दिन थाल तैयार करते समय आपको कौन सी चीजें जरूर रखनी चाहिए। तो आइए जानते है।

तिलक – रक्षाबंधन वाले दिन आपकी राखी की थाल में तिलक जरूर होना चाहिए। तिलक को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। भाई के माथे पर तिलक लगाने से उस पर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उसके पास कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। अपनी राखी की थाली में चंदन शामिल करें। इससे बहन को भगवान विष्णु और गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये भाइयों को नकारात्मकता से दूर रखता है।

Raksha Bandhan Tips: रक्षाबंधन के दिन अपनाएं ये टिप्स, अपनी थाल में ये सामान जरूर रखें — Nedrick News

अक्षत – हिंदू पूजा में अक्षत का इस्तेमाल मुख्यतौर पर किया जाता है। चावल के दानों को अक्षत कहा जाता है। इससे कुमकुम के साथ मिलाकर भाई के माथे पर लगाया जाता है। अक्षत को लगाने से देवी दुर्गा, भगवान गणेश, श्री राम और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Raksha Bandhan Tips: रक्षाबंधन के दिन अपनाएं ये टिप्स, अपनी थाल में ये सामान जरूर रखें — Nedrick News

राखी – राखी के बिना तो पूजा की थाली अधूरी है। थाली में राखी जरूर रखें। इसे भाइयों की कलाई पर बांधने से पहले मंदिर में रखें। गोपाल या अपने इष्ट देवता को राखी अर्पित करें। राखी बहन और भाई के बीच प्यार और अटूट बंधन का प्रतीक है।

Raksha Bandhan Tips: रक्षाबंधन के दिन अपनाएं ये टिप्स, अपनी थाल में ये सामान जरूर रखें — Nedrick News

दीया – अपनी राखी की थाली में दीया जरूर रखें। इसका प्रकाश जीवन में सकारात्मकता लाता है। शुभ और सुखद शुरुआत का संकेत देता है। अपने भाई को राखी बांधने से पहले उसकी आरती करें। इससे भाई के ऊपर से नकारात्मक प्रभाव दूर होता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds