Trending

Raju srivastav: कॉमेडियन की हालत नाजुक, ब्रेन डेड, हार्ट नहीं कर रहा रिस्पॉन्स, डॉक्टरों ने दिया जवाब

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Aug 2022, 12:00 AM

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बीते दिनों राजू को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद से ही उनकी हालत गंभीर है। राजू श्रीवास्तव की कंडीशन बेहद क्रिटिकल है। डॉक्टरों ने इस बीच घोषणा की है कि राजू के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है।

दरअसल, राजू बीते कई दिनों से एम्स में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राजू श्रीवास्तव को पिछले 9 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है। लेकिन इस बीच डॉक्टरों ने जवाब देते हुए राजू के ब्रेन को डेड करार दिया है। बीच में उनकी सेहत में सुधार हुआ था और उन्होंने कुछ हद तक रिस्पॉन्स देना भी शुरू कर दिया था। हालांकि अब सेहत में सुधार आने की बजाय नाजुक बनी हुई है।

कॉमेडियन का ब्रेन डेड 

राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया कि कॉमेडियन का ब्रेन लगभग डेड कंडिशन में है। इसके साथ ही उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हैं। लिहाजा जानकारी ये भी मिली है कि राजू श्रीवास्तव के शरीर का निचला हिस्सा काम कर रहा था। यही कारण है कि उन्हें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा हुआ था। डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे थे कि ऑक्सीजन राजू श्रीवास्तव के दिमाग के पूरे हिस्से में पहुंचे। लेकिन उनकी हालत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

सेलेब्स ने दिए संदेश

गौरतलब है कि राजू के परिवार के लिए ये पल काफी मुश्किल भरा है। परिजनों ने फैंस से दुआओं की अपील की है। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव के दोस्तों और करीबियों ने भी उनके ठीक होने की दुआएं मांगी है। साथ ही ट्वीट कर उनके लिए जल्द स्वस्थ होने के संदेश भी दिए है।

राजू के ठीक होने की फैंस कर रहे दुआ

बता दें कि राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर परिजन और फैंस भी काफी ज्यादा चिंतित है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर उनके स्पीड रिकवरी की प्रार्थना कर रहे है। उम्मीद है कि फैंस की ये दुआएं जल्द राजू श्रीवास्तव को ठीक हमारे बीच वापस ले आएं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds