Trending

Raju Shrivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर, ब्रेन डेड की स्थिती में, आया ये बड़ा अपडेट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 18 Aug 2022, 12:00 AM

मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जानकारी मिली है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने खबर देते हुए कहा है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में उनका दिमाग कोई रिस्पांस नहीं दे रहा है। अब हम भगवान के भरोसे है, वो कोई करिश्मा करें।

Also Read: राजू श्रीवास्तव को लेकर शेखर सुमन ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा…

कॉमेडियन का ब्रेन डेड की स्थिती में

एम्स में राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट जारी किए जा रहे है। वहीं राजू के मुख्य सलाहकार का कहना है कि आज सुबह ही डॉक्टरों ने बताया कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में है। ऐसे में उनका दिमाग कोई रिस्पांस नहीं दे रहा है। इसके अलावा उनका दिल भी दिक्कत कर रहा है। ऐसे में परिवार के लोग काफी परेशान है। सभी राजू के ठीक होने की दुआएं कर रहे है। 

राजू की हालत गंभीर 

इससे पहले राजू के जारी किए गए हेल्थ अपडेट के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बताई गई थी। हालांकि ताजा जानकारी सामने आने के अनुसार, अब उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ऐसे हुई थी तबीयत खराब

बता दें कि 10 तारीख के दिन होटल के जिम में एक्सरसाइज करते समय राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जिसके बाद वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे। मौके पर ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। राजू के चैकअप के बाद डॉक्टर ने उनको दिल का दौरा पड़ने की बात बताई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds