Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को सरेंडर करने के निर्देश, कोर्ट ने कहा कानून सबके लिए बराबर है

Shikha Mishra | Nedrick News
Delhi, Mumbai
Published: 11 Feb 2026, 10:05 AM | Updated: 11 Feb 2026, 10:05 AM

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड में हर दिन कोई न कोई विवाद खड़ा हो जाता है, जैसे शिल्पा शेट्टी के घर पर रेड या राज कुंद्रा का केस। अब राजपाल यादव का चेक बाउंस केस भी इन विवादों का हिस्सा बन गया है। हालांकि, राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस केस की वजह से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। यह कोई हालिया विवाद नहीं है, बल्कि एक फिल्म और उस पर लिए गए लोन से जुड़ा 16 साल पुराना मामला है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि अपनी कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजपाल यादव ने अपने काम से इतना नाम कमाया है कि आज देश में एसा कोई नहीं होगो जो राजपाल यादव को ना जानता हो। वहीं साल 2010 के आसपास राजपाल यादव ने फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाने का फैसला किया। उन्होंने ‘अता पता लापता’ नाम की फिल्म बनाई, जो 2012 में रिलीज हुई। इस फिल्म में वह खुद लीड रोल में थे और निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास थी। फिल्म में असरानी, ओम पुरी, विजय राज, मनोज जोशी जैसे कलाकार भी थे।

फिल्म बनाने के लिए उन्होंने दिल्ली की ‘मुरली प्रोजेक्ट्स’ नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया। कुल मिलाकर फिल्म पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च हुए। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म भारत में सिर्फ 34 लाख और वर्ल्डवाइड करीब 42 लाख रुपये ही कमा पाई। यहीं से मुश्किलों का सिलसिला शुरू हुआ।

चेक बाउंस और कानूनी लड़ाई

फिल्म फ्लॉप होने के बाद राजपाल यादव कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने जो चेक दिए, वे बाउंस हो गए। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा। 2013 में उन्हें 10 दिन की सजा सुनाई गई, जिसमें उन्होंने कुछ दिन जेल में बिताए। 2018 में उन्हें और उनकी पत्नी राधा यादव को चेक बाउंस के 7 मामलों में दोषी ठहराया गया। परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के तहत 6 महीने की सजा सुनाई गई।

2019 में सत्र न्यायालय ने भी इस सजा को बरकरार रखा। हालांकि अदालत ने समय-समय पर उन्हें राहत भी दी और बकाया रकम चुकाने का मौका दिया। समय के साथ ब्याज और जुर्माना जुड़ता गया और यह रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जून 2024 में हाई कोर्ट ने उनकी सजा को इस शर्त पर निलंबित किया कि वह बकाया राशि चुका देंगे। अक्टूबर 2025 तक उन्होंने करीब 75 लाख रुपये जमा भी किए, लेकिन बाकी रकम नहीं चुका पाए। अदालत ने कई बार मोहलत दी, लेकिन जब बार-बार शर्तों का पालन नहीं हुआ, तो कोर्ट ने सख्ती दिखाई और 4 फरवरी 2026 को अदालत ने उनकी आखिरी याचिका खारिज कर दी और सरेंडर करने का आदेश दिया। 5 फरवरी को राजपाल यादव तिहाड़ जेल पहुंच गए।

राजपाल यादव के करियर की शुरुआत

राजपाल यादव के बॉलीवुड करियर की शुरुआत काफी संघर्षपूर्ण लेकिन दिलचस्प रही है। राजपाल यादव ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक ‘मुंगेरी के भाई नौरंगिलाल’ (1999) में मुख्य भूमिका निभाकर पहचान बनाई थी। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में हुई। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उनकी पहली फिल्म दिल क्या करे इस फिल्म में राजपाल यादव ने इस फिल्म में एक स्कूल वॉचमैन (चौकीदार) का एक छोटा सा किरदार निभाया था। यह फिल्म 24 सितंबर 1999 को रिलीज हुई थी। उसके बाद फिल्म ‘मस्त’ जो 15 अक्टूबर 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव ने एक कैफे बॉय (Cafe Boy) का छोटा सा रोल निभाया था। इन दोनों फिल्मों के बाद उनकी तीसरी फिल्म ‘शूल’ भी 1999 में ही आई थी, जिसमें उन्होंने एक ‘कुली’ की छोटी सी भूमिका निभाई थी। उन्हें असली पहचान साल 2000 में आई फिल्म ‘जंगल’ से मिली थी।

राजपाल यादव की नेट वर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राजपाल यादव की नेट वर्थ बताई जा रही है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ से 85 करोड़ है। हालांकि इस समय वह गंभीर वित्तीय और कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं और 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं। वह प्रति फिल्म 1 से 2 करोड़ चार्ज करते हैं। हालिया फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए उन्हें 2 करोड़ और ‘भूल भुलैया 2’ के लिए 1.25 करोड़ मिले थे। उनकी एक साल आय लगभग 4 करोड़ से 7 करोड़ के बीच है। और वह विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करते हैं, जिसके लिए वह प्रति प्रोजेक्ट लगभग 1 करोड़ तक लेते हैं।

उनके कार कलेक्शन में Audi A8 है जिसकी कीमत लगभग 1.37 करोड़ और BMW जिसकी कीमत लगभग 80 लाख है, जैसी लग्जरी कारें उनके पास हैं। वहीं अचल संपत्ति मध्य प्रदेश के रतीखेड़ा गांव में उनका एक घर और लगभग 2.2 हेक्टेयर कृषि भूमि है। राजपाल यादव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बांग्ला में नजर आएंगे जो इस साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी और अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे। ये फिल्म जून तक सिनेमाघरों में आ जाएगी।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds