R Madhavan struggle: आर माधवन इस बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम है.. उनकी फैमिली और उनके बच्चों को लेकर अक्सर अपडेट आती है… माधवन जहां काफी सिंपल है वहीं उनकी फैमिली लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है.. साल 1993 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले माधवन अभी 53 साल के हो चुके है.. और उनके पास काम की भी कोई कमी नहीं है..लेकिन क्या आप ये जानते है कि उनकी लाइफ में एक टाइम ऐसा भी आया था जब उनकी खुद की पत्नी सरिता माधवन ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था, ताकि वो कुछ कमा सकें।
सरिता माधवन ने माधवन को घर से बाहर निकाला
जी हां, ये खुलासा खुद आर माधवन ने किया है। दरअसल अभी हाल ही में माधवन ने अपनी लाइफ के उस फेज के बारे में बताया जब उन्होंने 4 सालों तक फिल्मी जगत से बिल्कुल दूरी बना ली थी। उन्हें बाहर जाने में, काम करने में कोई इंटरेस्ट ही नहीं रह गया था। ऐसे में उनकी वाइफ सरिता माधवन ने माधवन के अंदर आए इस बदलाव को महसूस किया बल्कि उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाला।
सरिता ने माधवन को एनकरेज किया
माधवन ने बताया कि लॉकडाउन के पहले से ही पता नहीं क्यों उन्होंने काम से दूरी बना ली थी। उन्हें काम करने की इच्छा ही नहीं होती थी जबकि वो हिंदी के साथ साथ साउथ फिल्म्स इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव रहते थे। मगर उन्होंने नए प्रोजेक्ट ही लेना बंद कर दिया था। ऐसे में उनकी पत्नी ने ही उन्हें एक दिन समझाया। सरिता ने माधवन को एनकरेज करते हुए कहा कि आप तमिल हिंदी कॉमेडी करते हैं, एक्शन करते हैं, OTT करते हैं, इंग्लिश OTT करते हैं…लेकिन मुझे हैरानी हो रही है कि आप घर पर बैठे हैं, आपको देख कर ऐसा लगता है कि जैसे आप बहुत बड़ा बोझ लेकर काम पर जाते हो और जल्द से जल्द घर लौटना चाहते है।
covid के समय घर से बहार किया
माधवन ने कहा कि उन्हें काफी हैरानी हुई कि उनके अंदर आए इस बदलाव को उनकी पत्नी ने समझ लिया था। वो जानती थी कि अब कुछ ऐसा करना होगा जिससे मुझमें फिर से काम करने का जज्बा जागे। इसलिए उसने covid 19 महामारी के टाइम ही 2020 मुझे घर से बाहर निकाल दिया। उसने मुझे कहा कि बाहर निकलो, जाओ जाकर काम करो, और पैसे कमाओ।
माधवन की upcoming फिल्म
हालांकि माधवन की लाइफ में इस घटना ने संजीवनी बूटी की तरह काम किया। उन्होंने खुद में बदलाव लाना शुरू किया और अपने काम में भी बदलाव लेकर आए। मौजूदा समय में माधवन के पास काम की कमी नहीं है। बीते साल दिसम्बर में रिलीज हुई उनकी फिल्म धुरंधर ने सुपर सुपर हिट कमाई की है, जिसमें वो NSA अजीत डोभाल से प्रेरित रोल अजय सान्याल के रूप में नजर आए थे। हालांकि फर्स्ट पार्ट में उनका रोल छोटा था, लेकिन 19 मार्च 2026 को सेकेंड पार्ट रिलीज होने वाला है जिसमें उनका रोल अहम और बड़ा होने वाला है।
माधवन अब काफी डिफरेंट रोल प्ले कर रहे है, जहां वो अपने उम्र को छिपाते नहीं, वो लीड हीरो भी बन रहे है और लीड स्टार्स के पिता भी। उनके किरदारों का एक्सपेरिमेंट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। माधवन अपने करियर के इस सक्सेसफुल सेकंड इनिंग का क्रेडिट अपने वाइफ सरिता माधवन को ही देते है। ये उनके एनकरेज की ही दें है कि आज माधवन को आप अलग अलग दमदार रोल में देख पाते है। वेल आप माधवन को एक बार फिर से अजय सान्याल के मजबूर रोल में देखने के लिए कितने एक्साइटेड है।
