Punjab National Bank news: सावधान PNB खाताधारक! अक्सर लोग बैंक खाता तो खुलवा लेते हैं, लेकिन फिर उसकी सुध लेना भूल जाते हैं। अगर आपका खाता भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आपने लंबे समय से उसमें कोई लेन-देन नहीं किया है, तो सावधान हो जाइए! 15 अप्रैल के बाद आपका खाता हमेशा के लिए बंद हो सकता है। तो चलिए इस लेख के जरिए क्या है पूरा मामला?
जानें क्या है पूरा मामला?
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि Punjab National Bank (PNB) ने ऐसे खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनके अकाउंट में पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस जीरो है। ऐसे खातों को 15 अप्रैल से बंद किया जा सकता है।
क्या करना होगा आपको?
अगर आपका अकाउंट भी काफी समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसे आसानी से एक्टिव कर सकते हैं। बस अपनी नजदीकी PNB ब्रांच में जाएं और अपना KYC (Know Your Customer) अपडेट कराएं। ध्यान रहे, केवाईसी के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक फोटो ले जाना न भूलें। केवाईसी अपडेट होने के बाद ही आपका खाता सुरक्षित रहेगा। केवाईसी अपडेट होने के बाद एक छोटा ट्रांजैक्शन भी कर लें ताकि खाता पूरी तरह सक्रिय हो जाए।
ध्यान रखें ये डेडलाइन
बैंक ने साफ कहा है कि अगर 15 अप्रैल 2024 तक अकाउंट एक्टिव नहीं किया गया, तो 16 अप्रैल 2024 या उसके बाद खाता बिना किसी और सूचना के बंद किया जा सकता है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें और जल्द से जल्द अपनी ब्रांच पहुंचें।
बैंक ऐसा क्यों कर रहा है?
PNB का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े खातों में धोखाधड़ी (Fraud) का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे खातों को बंद किया जा रहा है। साथ ही, RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) के नियमों के मुताबिक भी समय-समय पर KYC अपडेट करना हर खाताधारक के लिए जरूरी है।
क्या करें अगर आपको कन्फ्यूजन है?
अगर आपको नहीं पता कि आपका अकाउंट एक्टिव है या नहीं, तो आप तुरंत अपनी नजदीकी PNB ब्रांच जाकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बैंक के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2222, 1800 1800 और 1800 2021 पर कॉल करके या PNB ONE ऐप के जरिए भी अपने खाते का स्टेटस चेक कर सकते हैं। समय रहते जानकारी लें ताकि आपका खाता बंद न हो। अगर आपका PNB अकाउंट लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो अभी ही एक्टिव कर लें, नहीं तो 15 अप्रैल के बाद वो बंद हो सकता है। अपनी सुरक्षा और सुविधा के लिए इसे आज ही अपडेट कराएं।
