पंजाब: खुलेआम स्मैक बेचने वालों से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं ले रही कोई एक्शन!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 May 2021, 12:00 AM | Updated: 28 May 2021, 12:00 AM

पंजाब में सरेआम नशा बेचने वालों ने आम जनता की नाक में दम कर रखा है। इस मामले में जब पुलिस का भी साथ नहीं मिलता, तो लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के फिरोजपुर से सामने आया है। जहां कुछ साथ रहने वाले किरायदारों की वजह महिला परेशान है।

मामला फिरोजपुर के अमृतसरी गेट की वोहरा कॉलोनी का है। एक महिला ने ये आरोप लगाया है कि वहां सोनू भाटी नाम का एक शख्स सरेआम स्मैक करता है और साथ ही साथ उसको बेचता भी है। जिसकी वजह से मोहल्ला का माहौल काफी खराब हो रहा है। 

महिला के मुताबिक इस काम में उसका साथ सोनू भाटी की बीवी और उसके बच्चे भी साथ देते हैं। इस मामले में महिला ने पुलिस से भी शिकायत की। इसको लेकर एक ऑनलाइन रिपोर्ट महिला ने फाइल की, लेकिन उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

महिला के आरोप है कि ये लोग अक्सर उनके साथ लड़ाई झगड़ा भी करते रहते हैं। हाल ही में उनका सोनू भाटी की बीवी के साथ झगड़ा हो गया था, तो सोनू ने उनको फोन फेंककर तोड़ दिया। यही नहीं इसके बाद मारपीट भी की। उसने महिला के पति का हाथ मोड़ दिया था। महिला का कहना है कि वो इन सब घटनाओं की वजह से डर में रह रहे हैं। उनकी जान पर खतरा भी बना हुआ है।  

महिला के अनुसार वो बीते 2 महीने से पुलिस को इसकी शिकायत कर रही हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। एक बार पुलिस आई थीं, लेकिन उनके आने से पहले ही सोनू भाटी वहां से चला गया था। उनके मुताबिक सोनू भाटी को पुलिस को जरा भी डर नहीं है और उसने ये बात खुलेआम कही भी है। महिला की मांग ये है कि किसी अनहोनी के होने से पहले पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द कोई एक्शन लें। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds