Trending

साल 2022 के लिए नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणियां जो आपको डराकर रख देगीं!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Dec 2021, 12:00 AM

भविष्यवाणी ये वो शब्द है जो किसी को भी जिज्ञासा से भर देता है। आज में रहकर आने वाले कल के बारे में अंदाजा लगा लेना कोई मामूली बात तो नहीं। भविष्यवाणी शब्द के जिक्र के साथ ही जिक्र फ्रांस के नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को लेकर भी की जाने लगती है।  नास्त्रेदमस ने सदियों पहले अपनी एक किताब में दुनिया के संबंध में अलग अलग तरह की भविष्यवाणियां की थी। उनकी उस किताब का नाम है ‘लेस प्रोफेटीस’ । आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इनमें से करीब करीब 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच हुई है। साल 2022 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कुछ भविष्यवाणियां की थीं जो चौंकाने वाली हैं। 

– नास्त्रेदमस की भविष्यावाणी कहती है कि महंगाई इतनी बेकाबू हो जाएगी साल 2022 में कि अपनी मौलिक जरूरतों को पूरा करने में मिडल क्लास लोग कामयाब नहीं हो पाएंगे और अमेरिकी डॉलर में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जाएगी। लोग सोने और चांदी में ही निवेश करेंगे।

– नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर गौर करें तो साल 2022 में होगा ये कि पृथ्वी पर एक बड़ा एस्टरॉयड गिरेगा जिसकी वजह से समुद्र में भारी और डरावनी लहरें उठेंगी। इन लहरों से लोगों को बड़ी क्षति हो सकती है। 

– नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक एक बड़ा विनाशकारी परमाणु बम पृथ्वी पर फटेगा जिससे पृथ्वी के जलवायु में एकाएक परिवर्तन आएगा। 

– नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2022 इस दुनिया में पहले तबाही ले आएगा, इसके बाद एकाएक शांति छा जाएगी। इस शांति से पहले तीन दिनों तक दुनिया में अंधेरा छा जाएगा। नास्त्रेदमस ने आगे क्या कहां? उन्होंने कहा कि एक दूसरे से बहुत से देश युद्ध करेंगे लेकिन एक प्राकृतिक घटना होगी जिससे युद्ध एकाएक खत्म हो जाएंगे। तीन दिन तक छाया अंधेरा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का अंत कर देगा।

– नास्त्रेदमस की एक खतरनाक भविष्यवाणी क्या कहती है इस पर गौर करना चाहिए। इंसानों के बनाए कम्यूटर और बाकी के आर्टिफ़िशियल मशीन्स के जरिए इंसानी नस्ल पर हमला किया जाएगा। ये हमला इतना ज्यादा घातक होगा कि एक साथ आकर भी सभी देश इसका हल नहीं निकाल पाएंगे। कंप्यूटर और रोबॉट्स इंसानी नस्ल का विनाश कर देंगे।

– अगली भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाला साल में फ्रांस में एक बहुत भयंकर तूफान आएगा जिसका पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा। दुनिया के अलग अलग एरिया की फसलें और वनस्पति काफी हद तक खत्म हो जाएंगी और लोगों में भूखमरी फैलेगी। 

– नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि साल 2022 में भूमध्य सागर में मेनोर्का द्वीप के पास, मिसाइल के टेस्ट से बड़े धमाके हो सकते हैं जिसका असर इंसानों पर जरूर पड़ेगा।  

नास्त्रेदमस फ्रांस के भविष्यवेता रहे जो साल 1503 में 14 दिसंबर को पैदा हुए। वो भविष्य तो बताते ही थे साथ ही वे एक डॉक्टर भी थे जो प्लेग जैसी बीमारियों का इलाज करते थे। नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सत्य हो चुकी हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 50 साल में उनकी 800 भविष्यवाणियां सच हुई जिसमें इंदिरा गांधी का फिर से गद्दी पर बैठना, उनका मृत्यु होना, नालंदा यूनिवर्सिटी पर हमला होना जैसी बातें शामिल हैं। नॉस्त्रेदमस बहुत सी भविष्यवाणियाँ सच हुई और सकारात्मकर और नकारात्मक असर छोड़ गई। अब 2022 में क्या होगा ये देखना होगा। हालांकि हम आपको किसी भी तरह से डराना नहीं चाहते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds