Poonam Pandey के साथ उनके पति ने की मारपीट? शादी के 2 हफ्ते बाद भी मॉडल ने लगाए थे ऐसे आरोप, फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 09 Nov 2021, 12:00 AM

मशहूर मॉडल पूनम पांडे अक्सर ही अपने बोल्ड अंदाज और विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से पूनम का नाम चर्चाओं में आया है। इसकी वजह है उनका अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाना। जी हां, पूनम पांडे ने आरोप लगाए हैं कि उनके पति ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। जिसके बाद उन्होंने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा के मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सैम बॉम्बे को अरेस्ट कर लिया। 

कहासुनी पर बुरी तरह मारा

आरोपों के मुताबिक पूनम पांडे और उनके पति के बीच में सैम की पहली पत्नी को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। जिस पर सैम को गुस्सा आ गया और इस दौरान उन्होंने पूनम के बाल पकड़कर उन्हें खींचा और सिर दीवार से दे मारा। सिर्फ इतना ही नहीं पूनम ने सैम पर घूसे मारने का भी आरोप लगाया है। सैम ने पूनम को इतना मारा कि उन्हें अस्पताल में एडमिट तक होना पड़ा। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम पांडे गंभीर रूप से घायल हुई। उनके सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में सैम बॉम्बे के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 

पहले भी लगाए थे मारपीट के आरोप

वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब पूनम ने अपने पति पर इस तरह के मारपीट के आरोप लगाए हो। उन्होंने पहले भी ऐसा किया था। तब उनकी शादी को कुछ ही दिन बीते थे। दरअसल, शादी के 2 हफ्तों बाद ही पूनम ने सैम पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। तब वो दोनों हनीमून के दौरान गोवा गए थे। मामला पुलिस तक पहुंचा था। पूनम ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि फिर बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और सैम जमानत पर बाहर भी आ गए। बता दें कि पूनम ने सैम के साथ पिछले साल सितंबर में शादी की थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds