Trending

मार्खोर: सांपों को चबाने वाला पाकिस्तान का वो बकरा, जिसका ISI से है सीधा संबंध

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 17 Jan 2024, 12:00 AM | Updated: 17 Jan 2024, 12:00 AM

पाकिस्तान का नेशनल एनीमल मार्खोर जो एक जंगली बकरी है और हिमालय के जैसे इलाकों में पाई जाती है. इस जंगली बकरी मार्खोर सांप का बड़ा दुश्मन है साथ ही इस जंगली बकरी मार्खोर का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से हैं. वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस जंगली बकरी मार्खोर और इस बकरी का आईएसआई से क्या संबंध है इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं.

Also Read-‘Dadi ki Rasoi’ से इंटरनेट को महका रही हैं 85 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, बॉलीवुड स्टार्स भी करते हैं फॉलो.

पाकिस्तान का नेशनल एनीमल हैं ये बकरी 

मार्खोर एक फ़ारसी शब्द है जिसका अर्थ होता “सांप खाने वाला” या “सांप-हत्यारा.” और पाकिस्तान का नेशनल एनीमल मार्खोर को लेकर कहा जाता है कि ये बकरी भी सांप को खोजकर और उसे मारकर चबा लेती है. इसी वजह से कहा जाता है कि मार्खोर बकरी रहती है वहां सांप नजर नहीं रहते हैं.

Markhor goat
Source- Google

मार्खोर एक फ़ारसी शब्द है जिसका अर्थ “सांप खाने वाला” या “सांप-हत्यारा.” होता है. वहीँ लोककथाओं के अनुसार, ये जानवर कथित तौर पर अपने सर्पिल सींगों से सांपों को मारने और फिर सांपों को खा जाने में सक्षम है. लोग ये भी मानते हैं कि यह सर्पदंश से जहर निकालने में मदद करता है. रिपोर्ट के अनुसार, ये मार्खोर बकरी सांप को अपने शक्तिशाली खुरों से मारता है साथ ही कई बार सांप को मारने के लिए अपनी घुमावदार मजबूत सींगों का भी इस्तेमाल करता है

इन इलाकों में पायी जाती है ये बकरी 

मार्खोर बकरी की ऊंचाई 45 इंच तक होती है, जबकि लंबाई 73 इंच और वजन 110 किग्रा तक होता है. ये 2,000 से 11,800 फीट की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्‍यादा पाए जाते हैं. वहीँ मारखोर बकरा उत्‍तरी इलाकों में भी पाई जाती है साथ ही ये बकरी भारत, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी पाई जाती है.

Markhor goat
Source- Google

वहीँ इस बकरी को नेशनल एनिमल इसलिए घोषित किया गया क्योंकि इन बकरी की आबादी शिकार के कारण कम होती जा रही है. वहीं इस बकरी का कम होने का कराना इसका शिकारी द्वारा इनका शिकार करना है. शिकारी इस बकरी का अनोखे सींगों के कारण अवैध शिकार करते हैं और सींगों को बेचते हैं.

ISI से है इस बकरी का गहरा सम्बन्ध 

isi logo
Source- Google

वहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से इस बकरी सम्बन्ध आईएसआई का लोगो से हैं जो सांप चबाता हुआ एक मार्खोर है. पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का लोगो मार्खोर बकरीको इसलिए बनाया गया है क्योंकि एक तो ये पहाड़ी बकरा पाकिस्‍तान का राष्ट्रीय पशु है. दूसरा कारण, इसका सांप को चबाकर खा जाना है. पाकिस्‍तान के लोग कहते हैं कि मारखोर को लोगो में शामिल करने का मतलब है कि आईएसआई पाकिस्तानी और मुस्लिम होने की आड़ में छुपे पाकिस्तान के आस्‍तीन के सांपों को पकड़कर जड़ से मिटा देती है.

Also Read-जानिए क्या ईसाई थे आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds