Trending

Pak Army Chief plans against India: पाक आर्मी चीफ़ ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं और कश्मीर के खिलाफ बड़ी साजिश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 21 Apr 2025, 12:00 AM | Updated: 21 Apr 2025, 12:00 AM

Pak Army Chief plans against India: “हम भारत से तभी अलग हो गए थे जब 1947 में इस्लाम के लिए अलग देश पाकिस्तान (Pakistan) बनाया गया था। न हो हमारे सिंद्धांत एक है और न ही हमारी विचारधारा। जब पाकिस्तान को 13 लाख भारत की सैना नहीं हरा सकती तो भला चंद आतकियों की क्या बिसात। भारत को बलूचिस्तान(balochistan) मुद्दे पर हस्तक्षेप बंद कर देना चाहिए, वो इस्लामाबाद के गले की नस की तरह है, वो पाकिस्तान की शान है। बलोच के मुद्दे को पाकिस्तान कभी भी अनदेखा नहीं कर सकता है।”  जी हां, ये तीखे शब्द है पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर (Pak Army chief Asim Munir) के। पाक आर्मी चीफ के इस बयान को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में जमकर चर्चाएं हो रही है। जानते है क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन 2025(overseas pakistani conventions 2025)  का आयोजन किया गया। इस दौरान पाक आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर भी पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज हमें पहले से ही धर्म, रीति रिवाज, संस्कृति औऱ हमारी सोच के आधार पर बांट चुके है। ये बंटवारा ही दो अलग देशों की नींव है। पाकिस्तान बनाने के लिए हमारे लोगों ने बहुत कुछ खोया है, इसलिए हमें हमारी देश की रक्षा कैसे करनी है हमें पता है। बलूचिस्तान हमारा हिस्सा है और भारत को उसपर अपने अधिकार का दावा नहीं करना चाहिए। हम पाक के कश्मीरी भाईयों के साथ खड़े है। जब 13 हजार भारतीय सैनिक हमसे बलूचिस्तान नहीं ले सकते तो क्या महज 1500 लोगें में इसे हमसे छीनने की ताकत है क्या। इनकी आने वाले 10 नस्लें भी हमसे हमारा ताज नहीं छीन सकती है।

और पढ़े: ईरान परमाणु बम बनाने के करीब! IAEA की चेतावनी, सऊदी अरब और अन्य देशों में बढ़ी चिंता. 

अमेरिकन कांग्रेस की पाक को धमकी

पाकिस्तान आर्मी चीफ के बयान के बाद भारत औऱ अमेरिकी कांग्रेस की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिकी कांग्रेस ने पाक को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि 1971 में जिस तरह से बंग्लादेश बना था और पाकिस्तान को बेज्जती का सामना करना पड़ा था, उससे सबक लेना चाहिए औऱ उन्हें बलूचिस्तान सम्मानपूर्वक भारत को सौंप देना चाहिए। पाकिस्तान को बलूच लोगो पर अत्याचार करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

भारत की तरफ से भी आई प्रतिक्रिया

पाक जनरल के जहर उगलने का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जवाब में ट्वीट करते हुए लिखा कि पाक जनरल बिल्कुल सही कह रहे है। भारक विश्व नेता बनने में लगा है, वो रिश्तों के पुल बनाने की कोशिश करता है तो वहीं पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकियों को ही नेता बनाने की कोशिश करता है साथ ही बनाए गए पुलों को धवस्त करने का काम करता है। वहीं जनरल मुनीर के इस बयान को भारत के खिलाफ नरफत फैलाने वाला कहा जा रहा है। दोनों देशों के बच्चों में इस तरह के बयान से गलतफहमी पैदा होगी। बच्चों में नफरत पैदा होने लगेगी। जो कि गलत है।

और पढ़े: चीन V/S अमेरिका की जंग के बीच भारत को कैसे हो सकता है फायदा?

दोनों के रिश्तों का भविष्य तय

पाक आर्मी चीफ के खुले तौर पर भारतीय सेना को आड़े हाथों लेने से और बलूचिस्तान पर अपनी साफ राय दे कर आने वाले समय में दोनों देशों के बीच के रिश्तों पर अपनी मंशा साफ कर दी है। हालांकि ये बात तो तय है कि जिस तरह से  पाक जनरल अपनी बात खुल कर कह रहे है, उससे भविष्य में दोनो देशों के बीच रिश्तें और ज्यादा खराब ही होंगे। गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखना ये है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ के इस तीखे रूख का क्या जबाव देता है भारतीय विदेश मंत्रालय।

वैसे आपको क्या लगता है, क्या पाक आर्मी चीफ के ये तीखे बयान आने वाली किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। ये इशारा है कि आने वाले समय में पाकिस्तान भारत के खिलाफ कुछ बड़ा करने के फिराक में है। अपनी राय जरूर दें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds