100 प्रतिशत माफ हो जाएगा आपका बिजली बिल का ब्याज, जानिए कैसे?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Jan 2022, 12:00 AM

अगर आपने काफी समय से अपना बिजली बिल जमा नहीं किया, तो ये खबर आपके लिए है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों के बकाया बिल को लेकर सरकार की तरफ से राहत दी गई है। बकाया बिजली बिल पर आपका 100 फीसदी ब्याज माफ हो जाएगा। एकमुश्त बिजली बिल समाधान योजना के तहत बिजली पर ब्याज माफ कर दिया गया है। योजना 2022 के तहत सभी की बिजली बिल पर ब्याज माफ कर दी जाएगी, जिससे प्रदेश के लाखों ग्रामीणों को फायदा होगा। 

पावर कॉरपोरेशन के प्रबंधक निर्देशक ने एकमुश्त बिजली बिल योजना के तहत बकाया बिजली बिल ब्याज माफी योजना लागू कर दी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के बिजली बिल कनेक्शन वाले ग्राहकों को अपना बकाया बिल जमा करने के लिए ब्याज या फिर अन्य सर्च चार्ज की छूट दी गई है। इस योजना से किसानों को काफी फायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें बिजली बिल पर ब्याज समेत अन्य चार्ज से छूट दी जाएगी। 

बता दें पहले 31 अक्टूबर 2021 तक इस योजना में छूट दी गई थी, जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2021 किया। अब फिर इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 31 जनवरी 2022 तक इस योजना के तहत छूट मिलेगी।  बता दें उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरर्पोरेशन (UPPCL) ने दीपावली 2021 से पहले बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत की थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds