धनतेरस के दिन इन चीजों का जरूर करना चाहिए दान, आर्थिक तंगी होती है दूर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Nov 2020, 12:00 AM | Updated: 12 Nov 2020, 12:00 AM

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दिवाली की तैयारियां जारी है। दिवाली का त्योहार पांच दिनों का होता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। वैसे आम तौर पर धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले होती है, लेकिन इस बार एक दिन पहले है। इस बार 13 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर में समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन विशेषतौर पर मां लक्ष्मी और कुबरे के साथ भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से आपकी धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है। आइए हम आपको आज बताते है कि धनतेरस पर किन चीजों का दान करना शुभ होता है… ?

धनतेरस के दिन क्या करें

धनतेरस के दिन खरीदारी करना तो बेहद शुभ होता ही है, इसके अलावा इस दिन प्रवेश द्वार पर दीप भी जलाना चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस के दिन प्रवेश द्वार पर दीप जलाने पर घर में अकाल मौत का भय खत्म हो जाता है और परिवार की लौ हमेशा जलती रहती है। आइए आपको बताते हैं इस दिन किन-किन चिजों का दान करना चाहिए…

पीली वस्‍तुओं का दान

धनतेरस के दिन जरूरतमंदो को पीली वस्तुओं का दान करें। हो सके तो इस दिन पीले कपड़ों का दान करें क्योंकि इस दिन वस्त्र दान महादान माना जाता है। ऐसा करने से आपको विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

झाड़ू का दान

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके अलावा आप अपने करीबी को भी झाड़ू खरीदकर दे सकते हैं।

अन्नदान

धनतेरस के दिन अन्नदान करना भी महान दान माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की खास कृपा आप पर बनती है। इसलिए इस दिन किसी भी गरीब व्यक्ति को पेट भर भोजन जरूर कराएं।

मिठाई और नारियल का दान

धनतेरस पर जरूरतमंद को नारियल और मिठाई दान करने से आपके घर का भंडार भी साल भर भरा रहता है। इसके अलावा आपको कभी भी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

लोहे की वस्तुएं करें दान

साथ ही धनतेरस के दिन लोहे की वस्तुओं का भी दान करना चाहिए। ऐसी मान्यताएं है कि ऐसा करना काफी शुभ होता है। लोहे के दान से दुर्भाग्य कोसों दूर भागता है। लोहे को शनिदेव की धातु भी माना जाता है। धनतेरस पर लोहा दान करने से शनि के शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आशीर्वाद भी मिलता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds