नीतीश कुमार ने 8वीं बार सीएम पद की ली शपथ, डिप्टी सीएम बने तेजस्वी यादव, बिहार में जेडीयू-आरजेडी की बनी सरकार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Aug 2022, 12:00 AM | Updated: 10 Aug 2022, 12:00 AM

बिहार में नीतीश कुमार आठवी बार मुख्यमंत्री बन गए है। उन्होंने महागठबंधन के नेता के तौर पर सीएम पद की शपथ ली। नीतीश कुमार को राज्यपाल फागू चौहान ने शपथ दिलाई। जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ महागठबंधन के साथ हाथ मिलाया। ऐसे में आज यानी बुधवार को नीतीश कुमार ने आठवी बार सीएम पद की शपथ ली। जबकि तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने बने। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के आशीर्वाद लिए। 

नीतीश ने शपथ लेने के बाद बीजेपी पर बोला हमला

बीते कई दिनों से चल रहे सियासी हलचल के बाद आखिरकार आज नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बना ली। नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान बीजेपी को लेकर उनका तीखा तेवर देखना को मिला। उन्होंने कहा कि पुराने लोग साथ आए और बाहरी लोग बाहर गए। 2024 के लोकसभा चुनाव पर विपक्ष की ओर से पीएम पद के दावेदार नीतीश होंगे या नहीं ये सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि 14 में जो आए थे वे 24 तक आगे रह पाएंगे कि नहीं। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर बड़ा सवाल दागा है। वहीं तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद युवाओं के लिए काम करने की बात कही। 

लालू यादव की बेटी ने दिया बयान

वहीं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की बेटी ने बिहार में नई सरकार बनने पर ट्वीट किया। ट्वीट में तेजस्वी यादव जनता से मुखातिब होते नजर आ रहे है। ये वीडियो शेयर करते हुए मीसा भारती ने लिखा- ”ये है असली जनतंत्र, ये है जनादेश”

8वीं बार सीएम बन रचा इतिहास

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 9 सालों में 2 बार गठबंधन बदले है। नीतीश कुमार ने 2013 में बीजेपी और 2017 में आरजेडी से गठबंधन तोड़ चुके है। दोनों ही बार नीतीश कुमार ने सरकार बनाई और सूबे के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। मालूम हो कि बिहार के राजनीतिक इतिहास में ये एक रिकॉर्ड है कि नीतीश अपने 40 साल के सियासी सफर में आठवीं बार सीएम बने हैं। वहीं एनडीए गठबंधन तोड़ने पर बीजेपी ने नीतीश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जाहिर है कि नीतीश कुमार ने बड़ी ही शांति के खामोशी से एनडीए के साथ नाता तोड़ दिया।

सियासी उठापटक के बीच मंगलवार को ये हुआ

बता दें कि मंगलवार शाम को नीतीश कुमार ने 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी के साथ बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा था। राज्यपाल से मिलने के बाद नीतीश और तेजस्वी यादव राजभवन पहुंच बातचीत की। जिसके बाद राजभवन से निकलते हुए दोनों नेताओं ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने वहां मीडिया से बातचीत भी की थी। ऐसे में तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि बीजेपी का कोई गठबंधन सहयोगी उनके साथ ज्यादा नहीं टिक पाता है। इसका गवाह इतिहास है कि बीजेपी उन दलों को जड़ से खत्म कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने ये देखा भी है कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ था। हालांकि सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने आखिरकार आज सीएम पद की शपथ ली और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds