Trending

नया खुलासा: वो एक्ट्रेस, जिसके साथ Drugs को लेकर चैट करते थे आर्यन खान, NCB के हाथ लगे एक और सबूत!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Oct 2021, 12:00 AM

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ती ही चली जा रही हैं। बुधवार को एक बार फिर मुंबई सेशन कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान शाहरुख और उनके बेटे दोनों को ही कोर्ट ने बड़ा झटका दिया और आर्यन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

खारिज हुई आर्यन की जमानत याचिका 

इसका मतलब है कि आर्यन अभी जेल से बाहर नहीं आने वाले। हालांकि सेशन कोर्ट में याचिका खारिज होने के कुछ देर बाद ही उनके वकील बेल के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंच गए। उन्होंने जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका लगा दी। अब यहां से उन्हें राहत मिलेगी या फिर नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। आर्यन के साथ अरेस्ट हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज किया।

NCB के हाथ लगी एक और चैट 

इस बीच मामले से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा किया गया है। दरअसल, आर्यन की आज होने वाली सुनवाई से पहले NCB ने कोर्ट में कुछ और सबूत पेश किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में NCB ने कुछ चैट्स सबूत के तौर पर पेश की। इन चैट्स से एक नई एक्ट्रेस का नाम भी अब ड्रग्स केस से जुड़ने लगा है।  

खबरों के मुताबिक ये चैट्स आर्यन खान और एक ऐसी एक्ट्रेस के बीच में हुए थे, जो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही थीं। इन चैट से ये साफ हो रहा है कि आर्यन और उस एक्ट्रेस के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत होती थीं। ये एक्ट्रेस कौन हैं, उनके नाम का खुलासा अब तक नहीं किया गया। 

आर्थर जेल में बिताने पड़ेंगे और दिन

बता दें कि अक्टूबर महीने की शुरुआत में NCB ने क्रूज में हो रही रेव पार्टी में छापा मारा था। जिसके बाद इस ड्रग्स पार्टी का खुलासा हुआ। पार्टी का हिस्सा शाहरुख के लाडले आर्यन खान भी थे। तब से ही लगातार आर्यन खान मुश्किलें में फंसे हैं। NCB ने उनसे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर जेल में है। 

जहां एक तरफ आर्यन के वकील उनको जल्द से जल्द बेल दिलाने की कोशिशों में जुटे हैं, तो दूसरी ओर NCB की तरफ से कोर्ट में उनकी जमानत का विरोध किया जा रहा है। दरअसल, NCB का कहना है कि आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स के साथ भी कनेक्शन हैं। साथ ही एजेंसी ने ये भी बताया कि पूछताछ के दौरान आर्यन ने कबूल किया कि वो पिछले 4 सालों से ड्रग्स ले रहे थे।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds