Trending

Kapurthala Tourist Places: कपूरथला में घूमने के लिए ये जगहें है बेस्ट, एक बार तो जरूर जाएं!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Nov 2021, 12:00 AM | Updated: 27 Nov 2021, 12:00 AM

दरियादिली, पहनावें औक खान-पान पंजाब की खूबसूरती को बढ़ाती तो है, लेकिन एक बात पक्की है कि वहां के टूरिज्म पर तो आप अपना दिल हार जाएंगे। खासकर पंजाब के कपूरथला शहर की तो बात ही अलग है। टूरिज्म के नजरिए से ये शहर लोगों को अपनी तरफ खींचता है। तो चलिए इस शहर को जानते हैं और शहर की सैर पर निकलते हैं और यहां टूरिस्ट प्लेस को जानते हैं। 

कपूरथला का नाम यहां के नवाब कपूर सिंह के नाम पर पड़ा। राजा फतेह सिंह अहलूवालिया की शाही राजधानी भी कपूरथला ही रही है। क्या आप जानते हैं कि इस शहर को पंजाब का पैरिस भी कहा जाता है। यहां खूबसूरत इमारत तो हैं ही इसके अलावा यहां आपको देखने को मिलेंगे इंडो-सारसेन और फ्रांसीसी शैली में बनाई गई कई इमारतें, जो एक पल में दिल जीत लेंगी। 

कपूरथला में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। इन जगहों की एक पूरी लिस्ट लेकर आए हैं हम आपके लिए तो चलिए एक एक कर उनको जानते हैं। 

1. यहां का सैनिक स्‍कूल  इस डेस्टिनेशन पर तो आपको जाना ही चाहिए। कपूरथला रियासत के पूर्व महाराज जगजीत सिंह इस स्कूल में रहा करते थे। ऐसे में इस स्कूल को महाराजा जगजीत सिंह के नाम के तौर पर भी जाना जाता है। इसे जगजीत महल के नाम से भी लोग जानते हैं। आप यहां की वास्तुकला निहारते रह जाएंगे। कपूरथला के लोग कहते हैं कि इस महल की वास्तुकला इस कदर खूबसूरत है कि इसे देखते ही लेस ऑफ वर्सेलस यहां तक कि फाउंटेनब्‍लू तक की याद जाती है। एक दरबार हॉल है इस महल में जो कि भारत के सबसे खूबसूरत हॉल में गिना जाता है। सैनिक स्कूल जाने की इतनी सारी वजहें है। तो एक बार आपके घूम ही आइए। 

2. चलिए नेक्ट्स डेस्टिनेशन की बात करते हैं और ये है जगतजीत क्‍लब- पर्यटन के नजरिए से देखें तो कपूरथला की बेस्ट जगह है जगतजीत क्‍लब, जो कि ग्रीक शैली में बनाई गई इमारत है जो कि काफी खूबसूरत भी है और अट्रैक्टिव भी। एक वक्त ऐसा था जब इस महल में चर्च भी था, लेकिन बाद के वक्त में इसमें सिनेमा हॉल बना दिया गया और मौजूदा वक्त में इस इमारत में लोकल क्लब है। ये इमारत कपूरथला शहर के बीचों-बीच बनी है, जहां टूरिस्ट खींचे चले आते हैं।

3. कांजली वेटलैंड- जी हां कपूरथला में अगर आप हैं तो आपका अगला डेस्टिनेशन यही होने वाला है। फोटोग्राफी के लिए कांजली वेटलैंड काफी फैमस है और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए तो ये जगह बेस्ट है और काफी फेमस है। अमृतसर से करीब करीब 68 किलोमीटर दूर है कांजली वेटलैंड जहां लोकल बस और खुद की गाड़ी से पहुंचा जा सकता है। कपल्स के लिए भी ये जगह बेस्ट है। अगर आप भी अपने लव वन के साथ आउटिंग का प्लान बना रहे हैं तो ये डेस्टिनेशन आपका एक ऑप्शन तो हो ही सकता है। 

4. शालीमार गार्डन अगला डेस्टीनेशन होने वाला है शालीमार गार्डन जहां हरे-भरे पेड़ पौधे तो हैं हीं इसके अलावा करीब करीब हजारों किस्म के फूल खिलते हैं आप भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर कहीं सुकून तलाशने निकले हैं तो आपके लिए शालीमार गार्डन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको शांति और सुकून का एहसास तो  हो ही जाएगा। यहां के पेड़ पौधे लाल बलुआ मिट्टी पर उगाया गए है। कई घंटे बीत गए यहां आकर, आपको पता ही नहीं चलेगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds