Trending

Meerut fire Tragedy: उम्र भर की कमाई और छह जिंदगियां स्वाहा, जिस आशियाने को खून-पसीने से सींचा वही बन गया श्मशान

[nedrick_meta]

Meerut fire Tragedy: एक आशियाना बनाने में उम्र गुजर जाती है, लेकिन एक छोटा सा हादसा पल भर में सब कुछ राख कर देता है। मेरठ के किदवई नगर में कल रात सिर्फ मकान नहीं जला, एक परिवार के सपने और छह जिंदगियां खाक हो गईं। आपको बता दें कि मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद के घर में लगी भीषण आग ने छह लोगों की जान ले ली, जिनमें पांच मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में इकबाल की पत्नी अमीर बानो झुलस गईं, जिनका इलाज चल रहा है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कपड़ों में फैल गई लपटें

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रात करीब 8:45 बजे घर में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मकान में कई जगह कपड़े रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरा घर धुएं से भर गया।

नमाज पढ़ने गए थे घर के पुरुष

हादसे के समय इकबाल अहमद और उनके बेटे आसिम, फारूक व डॉ. अरशद मस्जिद में नमाज पढ़ने गए हुए थे। घर में महिलाएं खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं।
आग लगते ही परिवार के लोग जान बचाने के लिए ऊपर की ओर भागे, लेकिन दूसरी मंजिल के एक कमरे में रुखसार और बच्चे फंस गए।

बचाव की कोशिश नाकाम, चीखते रहे बच्चे

पड़ोसियों के मुताबिक, फंसे हुए लोग खिड़की खोलकर मदद के लिए चीखते रहे। आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन भीषण आग और धुएं के कारण कोई अंदर नहीं जा सका।
जब तक पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

छत के रास्ते कुछ लोगों ने बचाई जान

आग के दौरान परिवार के कुछ सदस्य छत के रास्ते पड़ोसी के घर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने भी साहस दिखाते हुए छतों के रास्ते घर में पहुंचकर झुलसे लोगों को बाहर निकाला और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

संकरी गलियों से बचाव कार्य में आई दिक्कत

इलाका घनी आबादी वाला और गलियां बेहद संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। बाद में चार दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण लग रहा है और हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। बता दें कि जिनकी हुई मौत उसमे रुखसार (30) आसिम की पत्नी, अकदस (3) आसिम का पुत्र, नबिया (6 माह) आसिम की पुत्री, इनायत (6 माह) आसिम की पुत्री, महविश (12) फारूक की पुत्री, हम्माद (4) फारूक का पुत्र वहीं घायलों में अमीर बानो (पत्नी इकबाल) के नाम शामिल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को ग झमगीन कर दिया है। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds