Trending

क्या पाकिस्तान से कॉपी किया गया Teri Mitti गाना? राइटर Manoj Muntashir ने इस विवाद पर कह दी बड़ी बात!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 23 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 23 Sep 2021, 12:00 AM

अक्षय कुमार की केसरी फिल्म का ‘तेरी मिट्टी’ गाना तो आपने जरूर सुना होगा। इस सॉन्ग के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही दिल छू लेते हैं। अब तेरी मिट्टी गाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है, लेकिन वजह अलग है। 

कविता कॉपी करने के आरोप में भी घिरे हैं मनोज

दरअसल, तेरी मिट्टी गाने को कॉपी करने का आरोप लगा है इसके राइटर मनोज मुंतशिर पर। मामला कुछ ऐसा है कि बीते कुछ दिनों से मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर विवादों में घिरे हैं। उन पर कविता चोरी करने के आरोप लगे। 

हुआ कुछ यूं कि मनोज मुंतशिर की एक कविता बुक में पब्लिश हुई थीं, जिसे इंग्लिश कविता की कॉपी बताया, जिसके बाद काफी विवाद हुआ। लोगों ने इसको लेकर मनोज को जमकर ट्रोल भी किया। इसके बाद अब उन पर तेरी मिट्टी गाने को भी कॉपी करने का आरोप लग रहा है। 

तेरी मिट्ठी कॉपी करने के आरोप पर खुलकर बोले

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि मनोज मुंतशिर ने 2005 में आए एक पाकिस्तानी सॉन्ग के बोल को चोरी किया और तेरी मिट्टी गाना लिखा। इन आरोपों पर अब लेखक की तरफ से प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने अपने ऊपर लग रहे इस आरोपों को सिरे से नकारा और साथ ही ये भी कहा कि उन पर ये जो आरोप लगाए जा रहे हैं, अगर तेरी मिट्ठी गाना चोरी हुआ तो वो लिखना ही छोड़ देंगे।

एक अखबार से बात करते हुए मनोज बोले कि जिस वीडियो को देखकर लोग मेरे पर आरोप लगा रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि वो वीडियो की अपलोडिंग डेट को देखें। गाना केसरी रिलीज होने के बाद अपलोड किया गया। लोगों ऐसा कह रहे हैं कि ये पाकिस्तानी गाना है। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि वीडियो में दिख रहा भारतीय हैं। लोग सिंगर को कॉल कर खुद सच्चाई जान सकते हैं।

‘…इसलिए किया जा रहा मुझे टारगेट’

वहीं मनोज मुंतशिर का ये भी मानना है कि उन्हें इस वक्त मुगलों पर बनाई गई वीडियो के लिए टारगेट किया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले मनोज मुंतशिर ने वीडियो में मुगल बादशाहों को डकैत बताते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि देश का ब्रेनवॉश कर सड़कों का नाम अकबर, हुमायूं और जहांगीर जैसे डकैतों पर रखा गया। उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था। कई सितारों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। अब मनोज मुंतशिर का कहना है कि लोग उन्हें इस वीडियो को लेकर निशाना बना रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds