'पति को भूल गईं?' Mandira Bedi ने दोस्त संग शेयर की ऐसी फोटो कि भड़क उठे लोग, किया इतनी बुरी ट्रोल तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 May 2022, 12:00 AM | Updated: 05 May 2022, 12:00 AM

सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स कब किसके पीछे पड़ जाए, कहा नहीं जा सकता। आए दिन कोई ना कोई सेलेब्रिटी इन ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाता है। इस बार ट्रोलिंग का शिकार बनी है फेमस एक्ट्रेस और टीवी प्रेसेंटर मंदिरा बेदी। 

मंदिरा बेदी इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर है। वजह है उनकी तस्वीर, जिसको लेकर लोग मंदिरा को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मंदिरा ने अपने एक दोस्त को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर की। फोटो में मंदिरा दोस्त के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा कैप्शन में लिखती हैं- ” जन्मदिन मुबारक हो आदि। ये तस्वीर सब कुछ बयां कर रही है कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखते हो, हम एक दूसरे को कब से जानते हैं और मैं तुम पर कितना भरोसा करती हूं। तुम्हें प्यार और बहुत सफलता मिले, लव यू। 17 साल की उम्र से रहे मेरे खास दोस्त।”

बस इस पोस्ट को लेकर ही लोग मंदिरा को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा- “ये कौन है, पति तो मर गया था ना?” दूसरे यूजर ने कहा- “यार अभी कुछ वक्त पहले ही इसके पति की मौत हुई थी और ये दुखी थी, फिर अब क्या हो गया।” ऐसे ही कई यूजर मंदिरा की पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए। इस दौरान उन्हें इतनी बुरी तरह ट्रोल किया गया कि मंदिरा ने अपना कमेंट सेक्शन ही बंद कर लिया।

गौरतलब है कि मंदिरा बेदी के पति का निधन पिछले साल हुआ था। उनको दिल का दौरा पड़ा था। अचानक हुई पति की मौत ने मंदिरा को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। धीरे धीरे मंदिरा ने खुद को संभाला और अपने बच्चों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस दौरान किसी ना किसी वजह से लोग उन्हें टारगेट करते ही रहते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds