Trending

योगी सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 15 IPS अफसरों का किया तबादला, देखें लिस्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Dec 2023, 12:00 AM | Updated: 07 Dec 2023, 12:00 AM

योगी सरकार द्वारा यूपी के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है. 2025 में होने वाले प्रयागराज कुंभ मेले के आयोजन की तैयारियों के चलते ये कदम उठाया गया है. इस मेला अधिकारी के तौर पर विजय किरन आनंद को नियुक्त किया गया है.यूपी में 6 आईएएस और 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं और यूपी सरकार की तरफ से लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों परफॉर्मेंस रिव्यू चल रहा है. इसके चलते पहले भी कई अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई थी.

और पढ़ें : सीमा हैदर की तरह एक और पाकिस्तानी महिला शादी करने आई भारत, जानिए पूरा मामला

अनुमान लगाया जा रहा है कि योगी सरकार जनसमस्याओं से लेकर सरकारी योजनाओं को लागू करने में प्रभाव के आधार पर प्रशासनिक अधिकारियों को तबदीली कर सकती है. साथ ही कुछ अधिकारियो के प्रदर्शन के आधार पर भी तैनाती की जाएगी. यूपी सरकार कुंभ मेला 2025 को लेकर तैयारियों को शुरू कर दिया है. जिसके लिए मेला अधिकारी के तौर पर आईएएस विजय किरन आनंद को नियुक्त किया गया है. पहले वो स्कूल शिक्षा के प्रभारी महानिदेशक के पद पर तैनात थे. सभी ट्रांसफर अधिकारियों को तत्काल अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर रिपोर्ट करने का आदेश दिया है.

बता दें कि योगी सरकार ने देर रात आदेश जारी कर बताया कि 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिनमे कई अधिकारियों की तरक्की भी हुई है और अधिकारियों का तबादला हुआ.

यूपी के आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

अधिकारी का नाम अधिकारी पहले कहाँ थे अधिकारी अब कहां गए
विजय किरण आनंद प्रभारी निदेशक, स्कूल शिक्षा मेला अधिकारी, कुंभ मेला
कंचन वर्मा महानिरीक्षक, निबंधन महानिदेशक, स्कूल शिक्षा
डॉ. रुपेश कुमार माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन
सुखलाल भारती विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग
अनिल कुमार अपर खाद्य आयुक्त और सचिव, सतर्कता आयोग प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां
डॉ. विपिन कुमार मिश्रा अपर आवास आयुक्त अपर खाद्य आयुक्त और सचिव, सतर्कता आयोग

 

यूपी में ट्रांसफर किए गए आईपीएस अधिकारियों की सूची

अधिकारी का नाम अधिकारी पहले कहाँ थे अधिकारी अब कहां गए
के. सत्यनारायण एडीजी/आईजी सीबीसीआईडी एडीजी सीबीसीआईडी
पवन कुमार एसीपी/पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट एसीसी प्रयागराज कमिश्नरेट
मो. नेजाम अहमद एसपी, नियम एवं ग्रंथ/एसपी, पीटीएस मेरठ पीटीएस मेरठ पर 22 फरवरी को हुआ ट्रांसफर रद
अरविंद मिश्र एसपी, कानपुर क्षेत्रीय अभिसूचना एसपी, यूपी पावर कॉरपोरेशन
शैलेंद्र कुमार राय एसपी, आजमगढ़ क्षेत्रीय अभिसूचना एसपी, पीटीएस मेरठ
चंद्र प्रकाश शुक्ला एसपी, सहकारिता प्रकोष्ठ एसपी, आजमगढ़ क्षेत्रीय अभिसूचना
विपिन कुमार मिश्र डीआईजी, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा डीआईजी, पीएसी वाराणसी
भारती सिंह एसीपी, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट डीआईजी, पीटीएस मेरठ
अजय कुमार सिंह डीआईजी, पीएसी वाराणसी डीआईजी, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा
कल्पना सक्सेना एसपी, पीटीएस मुरादाबाद डीसीपी, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट
डॉ. कौस्तुभ एसपी महाराजगंज एसपी अंबेडकरनगर
सोमेंद्र मीना एसीपी, आगरा पुलिस कमिश्नरेट एसपी महाराजगंज
निपुण अग्रवाल एसीपी, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट एसपी हाथरस
अजीत कुमार सिन्हा एसपी अंबेडकरनगर एसपी साइबर क्राइम लखनऊ
देवेश कुमार पांडेय एसपी हाथरस सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद

 

और पढ़ें : एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, महिलाओं के साथ हुए हैं सबसे ज्यादा अपराध, ये जगह है सबसे ज्यादा सुरक्षित 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds