महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Jun 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जहां बी टाउन की एक्ट्रेस महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट जारी कर इस बात का खुलासा किया। 

दरअसल, बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस महिमा चौधरी इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। जिसके बाद अब उनका लुक भी पूरी तरह से बदल गया है। उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है। महिमा के ब्रेस्ट कैंसर से जूझने की बात बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बताई। अनुपम खेर ने एक वीडियो के जरिये इस बात की जानकारी दी।

महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी — Nedrick News

इस वीडियो में महिमा बता रही हैं कि अनुपम खेर ने उन्हें एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कॉल किया था, जिसके बाद उन्होंने अनुपम को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। वीडियो में इस बारे में बात करते हुए महिमा इमोशनल हो जाती हैं। वहीं अनुपम ने वीडियो को शेयर करते हुए महिमा को अपना हीरो बताया।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने एक महीने पहले महिमा को अपनी 525वीं फिल्म #TheSignature में एक अहम रोल प्ले करने के लिए US से कॉल किया था। लेकिन बातचीत के दौरान पता चला कि महिमा को ब्रेस्ट कैंसर है। महिमा चाहती थी कि मैं इस खबर को फैंस संग साझा करूं। महिमा के इस बहादुरी भरे अंदाज से हर महिला को प्रेरणा और साहस मिलेगी।

महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी — Nedrick News

वहीं अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में फैंस से महिमा के लिए प्यार, दुआएं और आर्शीवाद देने की अपील भी की है। साथ ही अनुपम खेर ने ये भी जानकारी दी कि महिमा चौधरी सेट पर आ चुकी है और वे उड़ने के लिए तैयार है। हालांकि फैंस महिमा चौधरी के जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds