नाबालिग के साथ 29 लोगों ने किया रेप, 8 महीनों तक सहती रहीं दरिंदगी…पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 24 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 24 Sep 2021, 12:00 AM

कुछ दिनों से महाराष्ट्र से एक के बाद एक झकझोंर देने वाली खबरें सामने आ रही है, जिनसे ऐसा लग रहा है कि ये राज्य भी महिलाओं के लिए काफी असुरक्षित होता जा रहा है। अभी बीते दिनों मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थीं। यहां एक महिला के साथ रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की घटना हुई थीं।

ठाणे से सामने आई ये घटना

अब महाराष्ट्र के ठाणे इलाके से दरिंदगी भी एक वारदात सामने आई। यहां एक नाबालिग के साथ महीनों तक रेप करने की घटना आई है। इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया। लड़की के आरोपों के मुताबिक 8 महीनों में उसके साथ अलग अलग जगहों पर गैंगरेप की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

डोंबीवली के मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई FIR के अनुसार लड़की ने बताया कि उसके साथ इस साल जनवरी से लेकर सितंबर 2021 में 29 लोगों ने रेप किया। लड़की के साथ इस घटना को अलग अलग जगहों पर अंजाम दिया गया। 

वीडियो से करते थे ब्लैकमेल 

जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के एक दोस्त ने उसके साथ सबसे पहले जनवरी में यौन शोषण किया। इस दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया था। फिर ये वीडियो दूसरे लोगों तक पहुंच गया और उन्होंने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फिर कई मौकों पर लड़की के साथ मारपीट और गैंगरेप की घटना हुई।    

2 नाबालिग समेत 26 पर एक्शन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी इस मामले में एक्शन लेना शुरू कर दिया। अब तक कुछ 26 लोगों की गिरफ्तार इस केस में हो चुकी है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और POCSO समेत कई गंभीर धाराएं में कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पीड़िता को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही। 

महाराष्ट्र से कुछ दिनों में सामने आई ये इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। 20 दिन पहले ही पुणे से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पर 14 साल की एक नाबालिग बच्ची एक ऑटोरिक्शा का इंतेजार कर रही थी। तब कुछ लोगों ने उसे उठा लिया और 5 अलग अलग जगहों पर जाकर रेप किया। पुणे पुलिस ने मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी की थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds