UP: प्रशासन की लापरवाही से हो गई रिटायर्ड जज की बीबी की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Apr 2021, 12:00 AM

देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्य कोरोना से सबसे ज्याद प्रभावित है। यूपी में तो हालत काफी गंभीर होते दिख रहे है। 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना से बचने के इंतजाम बदतर हो गए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि राजधानी में आम इंसान तो क्या रिटायर्ड जज को भी अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा है। 

इन सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक चिट्ठी वायरल हो रही है, जिसमें एक रिटायर्ड जज (Ramesh Chandra) ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोली है। साथ ही अपनी आंखों के सामने अपनी कोरोना संक्रमित बीबी को खोने का दुख बयां किया है।

जानें क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के विनम्र खंड निवासी रिटायर्ज जिला जज रमेश चंद्रा (67) की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने (Ramesh Chandra) लिखा है कि वह और उनकी पत्नी मधु चंद्रा (64) दोनों कोरोना पॉजिटिव थे, गुरुवार सुबह 10 बजे पत्नी का निधन हो गया है। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं कल (बुधवार) सुबह 7 बजे लगातार प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों पर फोन करता रहा लेकिन न तो कोई घर पर दवा देने आया और न ही अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया की गई।‘

UP: प्रशासन की लापरवाही से हो गई रिटायर्ड जज की बीबी की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र — Nedrick News

रिटायर्ड जज ने आगे लिखा, प्रशासन की लापरवाही के कारण मधू चंद्रा का स्वर्गवास हो गया। वर्तमान समय में स्थिति यह है कि कोई डेडबॉडी उठाने वाला नहीं है। कृपया मदद की जाए।

यूपी की हालत भयावह!

खबरों के मुताबिक बीजेपी शासित यूपी के लखनऊ में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। हालात इतने चिंताजनक हो गए हैं कि लखनऊ के अस्पतालों में न तो मरीजों को एंबुलेंस मिल रहा है और न ही बेड। कोरोना जांच की रिपोर्ट भी समय पर नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सीएमओ के अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राज्य के पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

देश में 15 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले

बता दें, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 18 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 29 हजार के पार पहुंच चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 4222 लोग ठीक हो गए हैं तो वहीं 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

वहीं, पूरे देश की हालत भी कुछ ऐसी ही है। देश में पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 97 हजार से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है, 1 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। जबकि 1185 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 15 लाख के पार पहुंच चुकी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds