Trending

Budget 2022: आम आदमी को बजट से कितनी राहत? जानिए क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 01 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Feb 2022, 12:00 AM

आज मंगलवार एक फरवरी को वित्त मंत्री सीतारमण ने देश का आज बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ये बजट पेश किया गया। बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखते कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान कई चीजों को सस्ता किया गया, तो कई चीजें महंगी भी हुई। तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

क्या कुछ सरकार ने किया सस्ता?

सरकार की तरफ से बजट में चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन चार्जर और जेम्स एंड ज्वैलरी सस्ते करने का ऐलान किया। जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गई। वहीं कट और पॉलिश्ड डायमंड पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया। 

MSME को मदद मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी घटनाई गई। इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने बजट पर जोर दिया। मोबाइल फोन चार्जर, मोबाइल फोन कैमरा लेंस, ट्रांसफॉर्मर में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ड्यूटी कंसेशन देने की घोषणा की।

किन चीजों के बढ़े दाम?

बारिश से बचाने वाली छतरी महंगी होगीं। बजट में सरकार ने बजट में इन पर टैक्स को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। वहीं छाता बनाने में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों पर मिलने वाली टैक्स छूट को खत्म कर दिया। साथ ही सरकार ने बजट में अंडरवैल्यू आर्टफिशियल गहनों के आयात को निरुत्साहित करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी 400 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। इससे आने वाले समय में ये गहने महंगे हो सकते हैं

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds