जानिए क्यों बिग बॉस शो में साजिद से मिलकर रोने लगी उनकी बहन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 09 Jan 2023, 12:00 AM

Sajid Khan को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई फराह 

जब से छोटे परदे पर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 (bigg boss-16) का आगाज हुआ है तभी इस शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट साजिद खान (Sajid Khan) को घर से बघर करने की मांग की जा रही है लेकिन साजिद अभी भी इस शो के हिसा बने हुए हैं. वहीं इन सबके बीच सादिज घर में फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. जिसकी वजह से इस समय सुर्ख़ियों में बने हुए हैं.

Also Read- Bigg Boss 16 से इस हफ्ते इस एक्ट्रेस का सफर हो जायेगा खत्म!

जानिए क्या है मामला 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के घर का एक विडियो सामने आया है और इस विडियो में सादिज अपनी बहन के साथ घर में फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. दरअसल, इस हफ्ते शो में हर बार की तरह सभी कंटेस्टेंट के अपने परिवार के सदस्य मिलने आने वाले हैं ये मौका है जब घर वाले इस समय कभी इमोशनल हो जाते हैं. इसी के साथ जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें सादिज खान अपनी बहन से गले लगकर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.

कलर्स टीवी ने जारी किया शो का नया प्रोमो वीडियो 

कलर्स टीवी द्वारा जारी किया शो  के नया प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह खान (Farah Khan) को बिग बॉस के घर के अंदर जाते हुए दिखाया गया है. फराह, बी बी हाउस में एंट्री कर अपने भाई साजिद खान को गले लगाती हैं और रो पड़ती हैं. इस दौरान साजिद भी खुद को संभाल नहीं पाए. तब फराह, साजिद से कहती हैं कि उनकी मां उनपर बहुत गर्व करती हैं.

वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे साजिद खान से मिलने के बाद फराह, अब्दू रोजिक (Abdu Rozik), शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और एमसी स्टैन (MC Stan) से भी मिलती हैं और कहती हैं, ‘मुझे मुफ्त में 3 भाई और मिल गए. साजिद तुम बहुत लकी हो कि तुम्हें घर के अंदर ये मंडली मिली.’

फराह खान ने प्रियंका और सुम्बुल  को कही ये बात 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फराह खान घरवालों के लिए स्वादिष्ट खाना भी लेकर पहुंची हैं. उन्होंने प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)को बिग बॉस के घर की दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) तो वहीं, सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer) से कहा कि साजिद अपनी सभी बहनों को वैसे ही तंग करते हैं, जैस वो गेम में उन्हें करते हैं.

आगे बढ़ा बिग बॉस-16 शो

आपको बता दें, ये शो बहुत अच्छा चला रहा है और इस समयी इस शो की टीआरपी भी अच्छी है. वहीँ इस वजह से इस शवो को आगे बढ़ा दिया गया है. जहां इस शो का फिनाले 12 जनवरी 2023 को होने वाला था लेकिन शो आगे बढ़ने की वजह से इस शो का फिनाले 12 फरवरी 2023 को होगा.

Also Read- Bigg Boss 16 Winner का नाम हुआ लीक, ये शख्स होगा विनर!.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds