Trending

जानिए कैसा रहेगा 21 अक्टूबर को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 21 Oct 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Oct 2021, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 21 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि-  आपका आज का दिन बढ़िया बीतने वाला है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहने वाला है। आज आपके बिगड़े काम बनने की संभावनाएं बनती नजर आ रही है। किसी से झगड़ा मोल लेने से बचें। 

वृषभ राशि-  दिन की शुरुआत आपकी कुछ खराब होगी। सुबह सुबह परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। मन मुताबिक काम ना होने से आप हताश रहेंगे। आज हर परिस्थिति में संयम से काम करें। 

मिथुन राशि-  आपका दिन मिला जुला रहेगा। लंबे वक्त से अटके काम पूरे होते दिखेंगे। आज अपने से किसी बड़े से झगड़ा ना करें। गुस्सा आपके बने बनाए काम बिगाड़ सकता है।

कर्क राशि- दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याएं दूर होती नजर आएगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह राशि-  आपका दिन भाग दौड़ से भरा बीतने वाला है। स्वास्थ्य आपका डामाडोल रह सकता है। दिन सामान्य रहेगा। थोड़ी सावधानी बरतने की आज जरूरत है। 

कन्या राशि- आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा बीतने वाला है। बिजनेस में कई तरह की परेशानियों का सामना करना होगा। आज कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। परिवारवाले हर परिस्थिति में साथ निभाएंगे।  

तुला राशि- आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको सुबह सुबह कोई अच्छी खबर सुनने मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि- आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए काम पूरे होते दिखेंगे। नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। 

धनु राशि-  आज आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। मेहनत के नतीजे आपको मिलते दिखाई देंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आज आपकी आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती है।

मकर राशि- आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कई तरह की उलझनों से घिरे रहेंगे। किसी करीबी के साथ दिल की हर बात को शेयर करें। ज्यादा चिंता करने से बचें।

कुंभ राशि-  दिन आपका मिला जुला रहेगा। लंबे समय से जिस चीज को चाह रहे थे, वो आपको मिल सकती है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें। भविष्य से जुड़े फैसले आज आपको लेने पड़ सकते हैं। 

मीन राशि- दिन आपका ठीक ठाक बीतेगा। घर में चली आ रही टेंशन दूर होगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य भी आपका बढ़िया रहेगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds