जानिए कैसा रहेगा 20 फरवरी को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 20 Feb 2022, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 20 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि-  आप काफी समय से जिस कार्य को करने के बारे में सोच रहे थे, आज उससे संबंधित अनुकूल परिणाम हासिल होने वाले हैं। बिजनेस में उपलब्धियां सामने आएंगी और उसमें उचित सफलता मिलेगी। खान-पान आपको स्वस्थ रखेंगे तथा आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।

वृषभ राशि-  पारिवारिक व्यवस्था संबंधी परेशानियां दूर होने से राहत की सांस लेंगे। कोई भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें। पैसा तो आएगा, परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। थोड़ी-सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

मिथुन राशि-  आपका दिन ठीक-ठाक गुजरेगा। आज अनजान लोगों से थोड़ा सतर्क रहें। आसपास हो रही गतिविधियों पर नजर रखें। अपने खान-पान का भी खास ध्यान रखें। 

कर्क राशि- दिन की शुरुआत कुछ समस्याओं के साथ होगी। मन मुताबिक काम ना होने से हताश रहेंगे। हर परिस्थिति में कुछ खास लोगों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना हो।   

सिंह राशि-  आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन किसी से पैसे उधार ना लें। परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। 

कन्या राशि- आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिजनेस से अच्छी खबर मिलेगी। तरक्की की राह पर आप आज आगे बढ़ेंगे। गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो बने बनाए काम भी बिगड़ सकते है। 

तुला राशि-  दिन की शुरूआत आपकी अच्छी होगी। संतान की तरफ से अच्छी खबर आपको मिलेगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलती दिखेगीं। नए काम शुरू करने से आज थोड़ा बचें। 

वृश्चिक राशि- आपका दिन शानदार बीतने वाला है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहने वाला है। नए काम की शुरूआत अच्छी होगी। मेहनत के नतीजे मिलते दिखेंगे।  

धनु राशि- आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। नेगिटिविटी से आप घिरे रहेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। किसी करीबी के साथ दिल की हर बात को शेयर करें।

मकर राशि- लव लाइफ में आज थोड़ा तनाव रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। 

कुंभ राशि-  आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़िया समय आप बिताएंगे। खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे। विरोधियों से थोड़ा बचकर रहने की जरूरत है।

मीन राशि- कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत। इस दौरान बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होंगे। ऑफिस में भी अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करने की जरूरत है। बच्चों की संगति तथा गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds