जानिए कैसा रहेगा 04 मार्च को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 04 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 04 Mar 2022, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 04 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आपका दिन मुश्किलों से भरा रहने वाला है। बन बनाए काम भी बिगड़ सकते है। आर्थिक समस्याएं बढ़ेगी। मुश्किलों भरे वक्त में करीबियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- दिन आपका बढ़िया रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मेहनत की सफलता मिलती नजर आएगी। आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें।   

मिथुन राशि- आपका दिन मिला जुला रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के आसार है। छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

कर्क राशि- आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में आज के दिन कोई भी फैसला ना लें।

सिंह राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आज के दिन भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि- आपका दिन मध्यम फलदायक रहेगा। मेहनत के नतीजे दिखते नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान की तरफ से कोई परेशान करने वाली खबर मिल सकती है।

तुला राशि- आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज लंबे वक्त से रुके हुए काम पूरे होंगे। नई ऊर्जा के साथ आज आप अपने सभी काम पूरे करेंगे। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक राशि- आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा बीतेगा। गुस्सा आज आपके बने बनाए काम भी बिगाड़ सकता है, तो इस पर कंट्रोल करें। माता पिता की सलाह के बिना कोई बड़ा कदम ना उठाएं। लव लाइफ में सुधार आएगा।

धनु राशि- आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। दिन आपका बढ़िया बीतेगा। बिजनेस में लाभ होने के आसार है। आज के दिन किसी से पैसे उधार लेने से बचें।

मकर राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के हाथ आज अच्छे अवसर लगेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद आज जरूर करेंगे। अटके काम पूरे होने के आसार है।

कुंभ राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की उम्मीद है। माता पिता से थोड़ी बहुत अनबन होने के आसार है। आज के दिन कुछ भी सोच समझकर बोलें।  

मीन राशि- आपको कुछ भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। आज मन परेशान रहेगा। नकारात्मक विचार मन में आएंगे। दोस्तों के साथ दिल की हर बात शेयर करें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds