Trending

जानिए कैसा रहेगा 03 मार्च को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 03 Mar 2021, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 03 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आपका दिन मिला जुला रहने के आसार है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आज के दिन किसी से भी ना उलझें। 

वृषभ राशि- लव लाइफ के लिहाज के दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। नए कामों की शुरुआत से बचें। बेफिजूल का खर्चा ना करें।   

मिथुन राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मेहनत के नतीजे मिलेंगे। अविवाहित लोगों को आज अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। छात्रों को आज करियर की चिंता सताएगी। 

कर्क राशि- आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। आज खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा।

सिंह राशि- आज के दिन कोई भी नई चीज लेने से बचें। कोई भी फैसला अपनी सूझबूझ से लें। दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 

कन्या राशि- आपका दिन ठीक ठाक बीतने वाला है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के आसार है। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। पैसों का लेन देन करने से आज बचें।

तुला राशि- दिन मिला जुला रहेगा। आज के दिन कोई आपको बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। माता पिता की सलाह के बिना कोई कदम ना उठाएं। हर परिस्थिति में करीबियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- दिन आपका अच्छा रहेगा। लंबे वक्त से अटके काम पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद आज के दिन करें। बिजनेस में लाभ होगा। 

धनु राशि-  आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कोई करीबी आज आपको ठेंस पहुंचा सकता है। दिल की बातों को किसी से भी शेयर ना करें। दिन आपका तनाव से भरा बीतेगा।

मकर राशि- चिंताएं दूर होगीं। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। दिन आपका शानदार बीतने वाला है। मेहनत और लगन से किए कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ राशि- दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी से पैसा आज के दिन उधार लेने से बचें। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

मीन राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलने के आसार है। बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। हर हाल में जीवनसाथी साथ निभाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds