Trending

भारत की पहली और इकलौती Mrs. World के बारे में जानते हैं आप? जानिए आजकल क्या कर रही हैं वो?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 12 Jul 2021, 12:00 AM

मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताओं में भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाली कई एक्ट्रेस और मॉडल का नाम तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक एक्ट्रेस ऐसी भी रहीं, जिन्होंने मिसेज वर्ल्ड के खिताब को जीता। और तो और वो ये खिताब जीतने वाली भारत की पहली और अब तक तो इकलौती भारतीय रही हैं। 

इस एक्ट्रेस का नाम है अदिति गोवित्रिकर। अदिति एक शानदार एक्ट्रेस तो रही हैं, लेकिन इसके साथ साथ वो एक खूबसूरत डॉक्टर और एक उम्दा डॉक्टर भी रहीं। अदिति ने कई सीरियल और फिल्मों में भी काम किया। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं।

जानिए कौन है अदिति गोवित्रिकर?

अदिति का जन्म 21 मई 1976 को हुआ। वो महाराष्ट्र के पनवेल में पैदा हुई। फिल्मों में एंट्री लेने से पहले वो एक फेमस मॉडल और डॉक्टर थीं। साल 1996 में अदिति ने ग्लैडरेग्स कॉन्टेस्ट जीता। वहीं साथ ही उन्होंने कई बड़े एड में भी काम किया, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ कोका काला का विज्ञापन भी शामिल था। 

जीते है कई खिताब

इसके बाद ही वो मॉडलिंग की दुनिया में एक मशहूर नाम बन गईं। साल 2000 में अदिति गोवित्रिकर ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता था। फिर अगले ही साल यानी 2001 में वो मिसेज वर्ल्ड के खिताब से भी नवाजी गईं। वो ये खिताब जीतने वालीं पहली और एकमात्र भारतीय हैं। ये उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अदिति हर जगह छा गई थीं। 

बॉलीवुड-टीवी का ऐसा रहा करियर

बातके अदिति के बॉलीवुड करियर की करते हैं। भले ही वो मॉडिलिंग का जाना पहचाना चेहरा बन गई, लेकिन अदिति को बॉलीवुड में कदम रखने के लिए थोड़ा इंतेजार करना पड़ा। साल 2002 में फिल्म सोच से वो बॉलीवुड में आई। इसके बाद उन्होंने ’16 दिसंबर’ फिल्म में भी काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफें हुई। इसके अलावा अदिति ने ‘बाज’, ‘पहेली’, ‘दे दना दन’, ‘भेजा फ्राई 2’ और ‘हुम तुम और शबाना’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में अदिति की ऐसी कम ही फिल्में आई, जिसमें वो लीड रोल में नजर आई हों। ज्यातादर मूवी में उन्होंने सह कलाकार के दौरान पर काम किया, जिसमें लोगों ने उनको काफी पसंद किया। 

इसके अलावा अदिति गोवित्रिकर छोटे पर्दे के सबसे विवादित और मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। वो बिग बॉस के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया था। अदिति ने इसके अलावा सीरियल ये मेरी लाइफ है में काम किया।

जानिए अदिति की पर्सनल लाइफ के बारे में…

अदिति एक शानदार मॉडल और एक्ट्रेस तो रही हैं, साथ ही उन्होंने एमबीबीएस भी की। डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान ही अदिति को अपने सीनियर मुफ्फजल लकड़वाला से प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को 7 सालों तक डेट किया और इसके बाद शादी कर ली थीं। हालांकि अलग धर्म होने की वजह से शादी में समस्या भी आई, लेकिन फिर भी ये दोनों एक दूसरे के हो गए थे। हालांकि दोनों के बीच का ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। अदिति और मुफ्फजल की एक बेटी और एक बेटा भी है। 

आखिरी बार अदिति ने मराठी फिल्म स्माइल प्लीज में काम किया था। इसके अलावा वो Zee5 पर वेबसीरीज परछाई में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोगों के साथ हेल्थ से जुड़ी हुई तमाम जानकारियां शेयर करती रहती हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds