Kaushambi Crime News: कौशांबी में दोस्त की शर्मनाक हरकत, दिव्यांग पत्नी से दरिंदगी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Mar 2025, 12:00 AM | Updated: 04 Mar 2025, 12:00 AM

Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक PRD (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी ने अपने ही दोस्त की दिव्यांग पत्नी के साथ धोखे से अस्पताल ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है, जिससे मामला और ज्यादा गरमाता जा रहा है।

और पढ़ें: Bajinder Singh Sexual Harassment Case: वायरल ‘येशु येशु’ वीडियो वाले पंजाब के पादरी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत 

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम? (Kaushambi Crime News)

सैनी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला विनय त्रिपाठी, जो पीआरडी जवान है, अपने पुराने दोस्त की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। शनिवार दोपहर वह दोस्त के घर पहुंचा और उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह महिला को इलाज के बहाने एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उसने महिला को बेड पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Bihar Crime News Bihar Rape News
Source: Google

इतना ही नहीं, उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर किसी से इस बारे में बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

घटना के बाद पीड़िता की दर्दनाक कहानी

आरोपी के चंगुल से छूटकर महिला किसी तरह अस्पताल से अकेले रोते हुए अपने घर पहुंची और अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई। पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए और वह गुस्से में सीधे विनय त्रिपाठी के पास पहुंचा।

यहां दोनों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई, जिससे इलाके में हंगामा मच गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विनय त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पर लापरवाही और समझौते का दबाव

पीड़िता ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है और उसे समझौता करने के लिए दबाव डाल रही है।

जब पुलिस से न्याय नहीं मिला, तो पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और एसपी कार्यालय जाकर कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि, पीड़िता को अब भी न्याय मिलने की उम्मीद कम ही दिख रही है, क्योंकि स्थानीय पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लग रहे हैं।

Kaushambi Crime News
source: google

पीड़िता की मजबूरी और न्याय की गुहार

पीड़िता एक दिव्यांग महिला है और अपने पति के साथ सैनी बस स्टैंड पर प्राइवेट सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है। आरोपी विनय त्रिपाठी सैनी कोतवाली इलाके का ही रहने वाला है और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का जवान है।

और पढ़ें: Haryana News: बाल नोचे…थप्‍पड़ मारे… दांतों से काटा, प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने मां के साथ की दरिंदगी की हदें पार

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds