Katihar Looteri Dulhan: बिहार की लुटेरी ‘दुल्हन’ का भयानक खेल: एक ढूंढता शिकार, दूसरा देता बेहोशी की दवा, गैंग की साजिश आई सामने

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Jul 2025, 12:00 AM | Updated: 29 Jul 2025, 12:00 AM

Katihar Looteri Dulhan: लुटेरी दुल्हन के बारे में आपने कई खबरें सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन जो मामला आज हम आपको बताने जा रहे हैं, वह वाकई चौंकाने वाला है। यह किसी एक साधारण घटना का मामला नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित और संगठित तरीके से लड़कों को शिकार बनाने वाले गैंग का हिस्सा है। इस गैंग का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों में फैला हुआ था, और ये लड़कियों की शादी करके दूल्हे से लाखों रुपये लूटकर फरार हो जाते थे। लेकिन इस बार कटिहार की एक लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग के पांच आरोपियों को पुलिस ने यूपी के फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें: Ghaziabad Fake Embassy Exposed: गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा, एसटीएफ ने की बड़ी छापेमारी, आलीशान कोठी में छुपा था बड़ा राज

लुटेरी दुल्हन की फिल्मी कहानी- Katihar Looteri Dulhan

कटिहार की रहने वाली पूनम उर्फ रंजना की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। यह गैंग लड़कों की शादी कराकर उन्हें लूटने का काम करता था। इस गैंग में शामिल लोग शादी के बाद दूल्हे को लाखों रुपये का चूना लगाते थे और फिर फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि झारखंड और बिहार की लड़कियों से शादी कराकर गहने और रुपयों की ठगी करने वाले इस गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक लुटेरी दुल्हन भी है, जो शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे के गहने, नकदी और अन्य सामान लेकर गायब हो गई थी।

कैसे काम करता था लुटेरी दुल्हन का गैंग?

पुलिस ने बताया कि यह गैंग किस तरह काम करता था। कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के सिकोरना नूर टोला की रहने वाली पूनम उर्फ रंजना के मौसेरे भाई अजय ने इस गैंग की शुरुआत की थी। अजय का काम ऐसे लड़कों को फंसाना था, जिनकी शादी नहीं हो रही थी। अजय का संपर्क यूपी के कानपुर में रहने वाले अजय प्रकाश सविता से हुआ, जो एक मेडिकल स्टोर चलाता था और उसकी शादी नहीं हो रही थी। अजय ने उसे बताया कि वह उसकी शादी करवा सकता है।

इसके बाद अजय प्रकाश को रंजना से मिलवाया गया, और रंजना को देखकर अजय प्रकाश ने शादी के लिए हां कर दी। 16 जुलाई को कानपुर के एक मंदिर में रंजना उर्फ पूनम से अजय प्रकाश की शादी कर दी गई। शादी के दौरान रंजना और उसके साथियों ने अलग-अलग भूमिका निभाई। किसी ने बहन बनकर शादी की, तो किसी ने भाई का रोल अदा किया।

लुटेरी दुल्हन की करतूत

18 जुलाई की रात को रंजना ने दूल्हे के परिवार को बेहोशी की दवा खिला दी और उनके गहने, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। इसके बाद से वह और उसके गैंग के सदस्य इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। पुलिस ने बताया कि गैंग में रंजना उर्फ पूनम के अलावा झारखंड की एक लड़की रानी भी शामिल थी, जो भी लुटेरी दुल्हन बनकर शादी करती थी। इसके अलावा अजय, अमर और शाहरुख नाम के तीन लोग यूपी से थे।

गैंग के सदस्य और उनकी भूमिकाएं

इस गैंग में हर सदस्य का अलग-अलग काम था। अजय का काम शादी के इच्छुक लड़कों को जाल में फंसाना था, जबकि शाहरुख का काम बिहार और झारखंड से लड़कियों को लाकर शादी के लिए तैयार करना था। अमर का काम शादी के दौरान गैंग के सदस्यों को ठहराने के लिए व्यवस्था करना था।

पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं और उनकी पूरी योजना को बेनकाब कर दिया है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

और पढ़ें: Maharashtra News: उल्हासनगर में जेल से छूटे छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता  के सामने निकाला जुलूस, ढोल-पटाखों से मनाया जश्न

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds