Trending

Gorakhpur Rajan Ji Maharaj Cotroversy: गोरखपुर की रामकथा में हंगामा, किस पर भड़के राजन जी महाराज, क्या है पूरा मामला

Shikha Mishra | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 03 Feb 2026, 09:35 AM | Updated: 03 Feb 2026, 09:35 AM

Gorakhpur Rajan Ji Maharaj Cotroversy: सोशल मीडिया पर गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही रामकथा के दौरान राजन जी महाराज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मचा गया है। जिसने वहां पर कथा सुनने आए लोग को हैरान भी कर दिया। आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या है, कौन है राजन जी महाराज और क्या है ये मामला चलिए जानते है लेकिन उससे पहले बता दें कि राजन जी महाराज की कथा को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आते है। महाराज गोरखपुर को अपना घर मानते है। उसके बावजूद भी क्यों हुआ बवाल।

और पढ़े: Forgotten singers in Bollywood: इंडस्ट्री से गायब ये सुरीले सितारे, कभी ज‍िनकी आवाज का जादू सिर चढ़कर बोलता था

कौन है राजन जी महाराज

राजन जी महारीज एक प्रसिद्ध रामकथा वाचक है। उनका मूल नाम राजन तिवारी है। उनका जन्म 6 सितंबर 1982 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ। राजन जी का परिवार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले से ताल्लुक रखता है। उनके पिता श्री शिवजी तिवारी भी एक आध्यात्मिक गुरु थे। इन दिनों राजन जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मंच से काफी भावुक और आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रामकथा के तीसरे दिन कथा के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस हंगामे के बाद आयोजकों ने लोगों का मंच पर आना बंद करा दिया। इसी घटना के बाद राजन जी महाराज ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी।

और पढ़े: Taliban Ban Contraceptive Pills: दवा भी गुनाह? अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं से छीना गर्भनिरोधक का हक

क्यों भड़के महाराज

मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना उन्हें बेहद दुखी कर गई, क्योंकि वे गोरखपुर को अपना घर मानते हैं। उन्होंने कहा, “गोरखपुर हमारा घर है। हम कोई बाहर से नहीं आए हैं। देवरिया, सिवान, गोरखपुर हमारा अपना है। हमारे घर में ही ऐसी घटना हुई, यह सबसे ज्यादा दुख देने वाली बात है।”

राजन जी महाराज ने यह भी बताया कि हंगामे के दौरान उनकी टीम के लोगों को गोली मारने की धमकी दी गई। इसी बात से वे बेहद आहत नजर आए। उन्होंने मंच से ललकारते हुए कहा, “हमारे घर में, हमारे बच्चों को कहा गया कि गोली मार देंगे। किसने मां का दूध पिया है, आकर गोली मारकर दिखाओ। हम यहां प्रेम से कथा करने आए हैं और उम्मीद करते हैं कि आप भी प्रेम से कथा सुनें।”

16 साल की कथा यात्रा में यह पहली हुआ ऐसा

उन्होंने कहा कि 16 साल की कथा यात्रा में यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है। उनके द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उस दिन भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी और माहौल काफी बिगड़ गया था। आपको बता दें, यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग घटना पर चिंता जता रहे हैं, तो कुछ राजन जी महाराज के बयान पर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज है और धमकी किसने दी क्यों दी इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds