करनाल जस हत्याकांड: मानसिक रोगी थीं मासूम को मारने वाली चाची अंजलि, सामने आई मर्डर की पूरी कहानी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 16 Apr 2022, 12:00 AM

हरियाणा के करनाल के जस हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझ चुकी है। 5 साल के मासूम का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसकी खुद की ही चाची ने किया था। चाची अंजलि ने मोबाइल चार्जर की टेबल से गला दबाकर जस को मार डाला था। ये मामला पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस घटना को लेकर काफी बवाल मचा और हर तरफ से मासूम जस को इंसाफ दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही थी। 

चाची ने की थी जस की हत्या

मामला करनाल के  गांव कमालपुरा का है। यहां रहने वाले 5 साल के मासूम जस की बीते दिनों हत्या हुई थी। इस मामले ने हर किसी को झकझोंर कर रख दिया। जस का शव पास के ही एक घर की छत पर मिला। मामले को लेकर पहले शक की सूई जस के ताऊ और ताई जी पर जा रही थी। पूरा गांव उन्हें ही आरोपी मान रहा था। हालांकि फिर अचानक पुलिस ने इस मामले में जस की चाची अंजलि को गिरफ्तार कर मामले को यू टर्न दे दिया। 

पति ने बताया- मानसिक रोगी हैं अंजलि

जस को मारने वाली अंजलि ढाई महीने की प्रेग्नेंट हैं। इसके अलावा बताया ये भी जा रहा है कि अंजलि मानसिक रोगी भी हैं। अंजलि के पति विकास उर्फ लवली ने इसके बारे में बताया। लवली के मुताबिक 2018 में उनकी अंजलि से शादी हुई थी। शादी से पहले उन्हें अंजिल की मानसिक बीमारी के बारे में मालूम नहीं था। वो हाथ की नस काटकर आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी है। 

लवली ने मुताबिक 7-8 सालों से अंजलि का इलाज भी चल रहा था। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि वो किसी मासूम की जान लेने जैसा काम भी कर सकती है। 

लवली ने कहा कि उन्हें जस की हत्या का बहुत दुख है। उसे मारने वाली अंजलि अब मेरी कुछ नहीं लगती। उन्होंने कहा कि पत्नी से पहले बच्चा था। घटना का मुझे इतना दुख है कि बयां नहीं कर सकता। लवली ने इस पूरी घटना में अपना कोई भी रोल होने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर मेरा जसा भी इन्वॉल्वमेंट साबित हुआ तो हर सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। बता दें कि लवली ही वो शख्स थे, जिन्होंने सबसे पहले जस के लापता होने की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर FIR दर्ज हुई थी।

अंजलि ने बताई हत्या की पूरी कहानी

अंजलि ने जस की हत्या पर बड़ा खुलासा करते हुए पूरी कहानी बताई। पुलिस को दिए बयान में अंजलि ने बताया कि वो जस से बहुत प्यार करती थी। उसने जश की पसंद का कार वाला गेम भी फोन में वो गेम भी रख रखा था। वारदात वाले दिन जस और उसकी बहन चाची के पास ही। हालांकि जस की बहन वहां से थोड़ी देर में चली गई। जस वहीं पर फोन में गेम खेल रहा था। 

अंजलि ने आगे बताया कि वो बेड पर लेटकर CID देख रही थी। तब उसके हाथ में मोबाइल चार्जर था। सीरियल देखते हुए अचानक उसे गुस्से आया और उसने पलटकर जस का गला चार्जर की केबल से दबाना शुरू कर दिया। इस दौरान जश जोर से चिल्लाया, जिसके बाद अंजलि ने डरकर केबल को ढीला कर दिया। फिर उसने सोचा कि जस सबको जाकर इस घटना के बारे में बता देगा। ये सोचकर एक बार फिर अंजलि ने चार्जर की केबल को जस के गले में कसना शुरू किया। उसने तब तक नहीं छोड़ा, जब तक जस की मौत नहीं हो गई। 

मामले को लेकर पुलिस अंजलि को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा जस की ताई और दादी को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds