करण-निशा में बिगड़े रिश्ते का सच आया सामने…दोनों ने एक-दूसरे पर की आरोपों की बोझार, दिखाए ये चोट के निशान भी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Jun 2021, 12:00 AM

करण मेहरा और निशा, टीवी के एक क्यूट कपल, जिनकी जोड़ी काफी खूबसूरत लगती थीं। सोशल मीडिया पर जब ये अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते थे, तो ऐसा लगता था दोनों साथ में काफी खुश हैं, लेकिन शायद ऐसा था नहीं। करण और निशा के रिश्ते में बीते कुछ वक्त से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों अलग होने की राह पर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो इस तरह से अलग होंगे। 

करण का गिरफ्तार होना, फिर दोनों का एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगना, इसके बाद निशा की अपनी कुछ चोट के निशान वाली तस्वीरें दिखाना…इन दोनों के रिश्ते को लेकर बीते दिन से जो खबरें सामने आईं हैं, वो चौंकाने वाली हैं। 

करण पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप

सबसे पहले बीते दिन ये खबर आई थीं कि मुंबई पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया। निशा ने उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। हालांकि थोड़ी ही देर में उनको बेल मिल गईं। करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगे थे, जो काफी गंभीर थे। वो करण जिनकी पहचान एक आदर्श बेटे के रूप में होती हैं क्योंकि उन्होंने कई सालों कर इस रोल में नजर आए थे। ये रिश्ता सीरियल में उन्होंने नैतिक का किरदार निभाया था। 

सफाई देते हुए करण ने कहा ये…

इसके बाद अपने ऊपर लगे आरोपों पर करण की तरफ से सफाई दी। करण ने निशा पर पलटवार करते हुए कहा कि मैंने कोई मारपीट नहीं की। निशा ने मेरे माता-पिता और भाई को गालियां दी थीं और मुझ पर थूका भी था। इसके बाद खुद उन्होंने अपने सिर को दीवार पर दे मारा और सारे आरोप मुझ पर लगा दिए। 

यही नहीं करण ने ये भी बताया था कि वो दोनों अलग होने जा रहे हैं, लेकिन निशा ने  एलिमनी के लिए इतने पैसों की डिमांड की हैं, जो देना पॉसिबल नहीं। करण ने ये भी कहा था कि 2014 में मिसकैरिज होने के बाद से निशा बायपोलर डिसऑर्डर की शिकार हैं।

निशा ने रो-रोकर दिखाए चोट के निशान

विवाद यही नहीं थमा, इसके बाद निशा मीडिया के सामने आईं। उन्होंने करण पर कई संगीन आरोप लगाए। निशा ने बताया कि करण का अफेयर चल रहा है। यही नहीं निशा ने ये भी दावा किया कि करण कई बार उनके ऊपर हाथ उठा चुके हैं। 

निशा ने इस दौरान अपनी कुछ तस्वीरें भी मीडिया को दिखाई, जो काफी दर्दनाक थीं। एक फोटो में निशा के सिर पर चोट लगी दिख रही थीं और खून बह रहा था। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी आंख के नीचे चोट लगी हुई थीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस लोग कुछ लोग निशा के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं, तो कुछ करण का भी सपोर्ट कर रहे हैं। 

करण-निशा में बिगड़े रिश्ते का सच आया सामने...दोनों ने एक-दूसरे पर की आरोपों की बोझार, दिखाए ये चोट के निशान भी! — Nedrick News 

जब मीडिया ने निशा से पूछा कि वो अब तक चुप क्यों थीं, इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं उनके आज भी प्यार करती हूं, मैं बेवकूफ थीं। ये मेरे मुंह पर एक तमाचा हैं, क्योंकि मैं उनसे अलग नहीं होना चाहती थीं। 

इस दौरान निशा ने करण के हर आरोपों का जवाब दिया था। एलिमनी के आरोप पर वो बोलीं कि करण ने मेरी सारी शादी की ज्वैलरी ले ली थीं। मैंने एलिमनी के लिए उनसे कहा था कि आप पर भी कोई भार न पड़े और हम लोगों पर भी। 

वहीं बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार पर निशा ने कहा कि मैं अपना सिर क्यों फोडूंगी? एक एक्टर हूं मैं..अपने चेहरे से प्यार हैं। मैं बायपॉलर से डायनॉस हूं, लेकिन पागल नहीं। 2014 में मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी और तब अपने बच्चे को खो दिया। इस दौरान वो मेरे साथ मारपीट कर रहे थे। करण की वजह से ही मैं डिप्रेशन में चली गई थी।

गौरतलब है कि करण-निशा का ये मामला बीते दिनों से काफी सुर्खियों में बना हुआ हैं। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। कौन सही है और कौन गलत, इस पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हालांकि ये मामला सामने आने के बाद सितारे भी दो गुट में बंट गए हैं। कुछ सितारे निशा के सपोर्ट में बोल रहे हैं, तो कुछ करण का भी साथ दे रहे हैं। देखने वाली बात ये होगी कि आखिर कब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आती हैं…।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds