Trending

अपने नए गाने में रैपर के साथ धाकड़ और धमाकेदार अंदाज में दिखी Kangana, फैन्स बोले- कहर भरपाने का अच्छा तरीका

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 May 2022, 12:00 AM | Updated: 06 May 2022, 12:00 AM

Bollywood अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranawat) इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन से भरपूर फिल्म धाकड़ की वजह से काफी सुर्ख़ियों में है। जहां देखों Kangana के एक्शन के की चर्चे है। जब से धाकड़ (Dhakad) का ट्रेलर रिलीज हुआ है,तब से सभी लोग कंगना के इस नए एक्शन अवतार की तारीफ करते नहीं थक रहें।

अब धाकड़ का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम ‘She is on fire’ है। अपने इस नए गाने का वीडियो खुद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसके बाद से कंगना का ये नया गाना तेज़ी से लोगों की जुबां पर चढ़ रहा है। अपनी फिल्म के इस गाने में कंगना एक दम हार्ड और टफ अंदाज़ में नजर आ रही है। उनकी इस गाने में एंट्री एक दम धाकड़ अंदाज में होती है। कंगना इस गाने में फिल्म में निभाए जाने वाले अपने एक्शन किरदार को बखूबी न्याय कर रही है।

कंगना के इस गाने को देखकर उनके फैन्स कभी खुश हैं,वे कंगना के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कंगना को कमेंट्स कर बधाई दे रहे हैं। कंगना के एक फैन्स ने इनके नए लुक पर कमेंट करते हुए कहा, ‘आप एकदम अपने इस लुक में कहर भरपा रही है, आपका ये अंदाज एक दम आपकी फिल्म की तरह धाकड़ है’। कंगना ने अपने सभी फैन्स को अपने गाने को दिए जाने वाले प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है। कंगना के साथ  ‘She is on fire’ में धाकड़ में काम कर रहें, अभिनेता अर्जुन रामपाल भी थिरकते दिख रहे हैं। अर्जुन इस गाने में अलग रंग में दिख रहे है। इनका इस गाने में जबरदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है , जो शायद इससे पहले अर्जुन के किसी गाने में देखने को नहीं मिला। 

रैपर बादशाह नजर आएं अलग लुक में 

कंगना की फिल्म धाकड़ के नए गाने में रैपर बादशाह(Badshah) भी जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं। बादशाह का रैप इस गाने में आग लगा रहा है। बादशाह ने बहुत दिन बाद किसी गाने को बेहतरीन कंपोज़ किया है। इस गाने में बादशाह के साथ गायिका निकिता गांधी ने अपनी शानदार आवाज दी है, वहीं  इसका म्यूजिक  हितेन कुमार ने दिया है। कंगना,अर्जुन और बादशाह तीनों ने अपने बिंदास लुक से 2 मिनट और 40 सेकेंड के इस गाने में आग लगा दी है। अभी तक इस गाने को Youtube पर 5 मिलियन से अधिक views मिल गए हैं। कंगना की धाकड़ सिनेमाघरों में 20 मई को दस्तक देगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds