Kajal Raghwani Depression: अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वो नाम है जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वो भोजपुरी फिल्मों और टीवी शोज से ज्यादा पॉपुलर पावर स्टार पवन सिंह के साथ अफेयर्स और उनसे बहुत बुरे तरीके से ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रही थी। यहा कर कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अक्षरा सिंह पर उनका घर तोड़ने और प्रेग्नेंट होने तक जैसे संगीन आरोप भी लगाये थे, लेकिन बावजूद इसके अक्षरा सिंह ने वापसी की औऱ वो भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में गिनी जाती है।
अक्षरा सिंह का खेसारी पर वार
वो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बहुत ही बेबाकी से देती है..जिसके कारण कई बार ट्रोल भी हुई है, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब अक्षरा सिंह ने एक और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है साथ ही भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को बुरी तरह से घेरा है। अपने इस लेख में हम बात करेंगे कि आखिर क्या कहा अक्षरा ने खेसारी लाल यादव को लेकर।
दरअसल अभी हाल ही में अक्षरा सिंह ( Akshara Singh) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में एक्ट्रेस के साथ होने वाले बिहेवियर को लेकर खुल कर बात की। अक्षरा सिंह ने कहा फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव के बीच हुए विवाद पर बड़ी बेबाकी से खेसारी लाल यादव को एक्सपोज किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जिन खेसारी लाल यादव ने उनसे काम सीखा है वो अब फेमस होने के बाद काफी घमंडी हो गए है। इतना ही नहीं अपने को स्टार को तंग करना, उनपर अश्लील टिप्पणी करना भी काफी आम है उनके लिए।
काजल राघवानी को डिप्रेशन में पहुंचाया
अक्षरा सिंह ने काजल राघवानी का नाम लेते हुए कहा कि काजल को खेसारी लाल यादव ने बहुत परेशान किया है। इतना ही नहीं काजल ने उन्हें फोन करके रोते हुए बताया था कि खेसारी उन्हें जानबूझ के टारगेट करते हुए अश्लील गाने लिखे जा रहे हैं काजल राघवानी को खेसारी लाल यादव के फैंस ने भी काफी हैरास किया। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे जिसके लिए काजल ने अक्षरा सिंह को कॉल करके मदद मांगी थी।
हालांकि अक्षरा ने ये भी स्वीकार किया कि उन्हें काजल ने उनके साथ देने के लिए सीधे तौर पर खड़ी नहीं हुई थी लेकिन उन्हें काजल राघवानी को समझाया था, उनका हौसला बढ़ाने जैसी बातें की थी। अक्षरा ने कहा कि वो समझ सकती है कि जो कुछ भी खेसारी लाल यादव के कारण काजल राघवानी को झेलना पड़ रहा था वो किसी के लिए भी आसान नहीं था। कोई और होता टूट जाता।
काजल को टारगेट न करें
अक्षरा ने ये भी खुलासा किया कि काजल राघवानी वो स्टेज शोज में टारगेट किया जाता था। उनके साथ बदतमीजी हो रही थी, वो सब कुछ बहुत बुरा था। अक्षरा ने बताया कि जो उन्होंने झेला था उस वक्त कोई नहीं था सपोर्ट करने के लिए, लेकिन अक्षरा ऐसी नहीं है, उन्होंने खुद फोन करके एक डायरेक्टर को डांटा था, कि वो काजल को टारगेट न करें। जिनका पर्सनल मैटर है उन्हें समझने दीजिए। वेल खेसारी के फैंस को शायद अक्षरा की ये बेबाकी पसंद न आए, लेकिन अक्षरा को यूंही शेरनी नहीं कहते। अब देखना ये होगा कि अक्षरा के इस खुलासे के बाद खेसारी का क्या जवाब होगा।





























