Trending

Johnny Depp- Amber Heard केस में इन खुलासों ने हर किसी को दंग करके रख दिया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 27 Apr 2022, 12:00 AM

Pirates of the Caribbean स्टारर जॉनी डेप को लोगों को पसंदीदा एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। अपनी करियर में कई एक से बढ़कर एक फिल्में करके जॉनी डेप ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। वो जॉनी डेप इन दिनों कानूनी पचड़े में फंस पड़े हैं। जॉनी डेप और एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के बीच विवाद थमने की जगह और बढ़ता चला जा रहा है।

एंबर हर्ड के गंभीर आरोपों के जवाब में जॉनी डेप ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया। अब ये पूरा मामला फिलहाल वर्जिनिया कोर्ट में चल रहा है।

जॉनी डेप और एंबर हर्ड का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों ने एक दूसरे पर कई ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन्होंने लोगों को हैरान करके रख दिया। जॉनी और एम्बर ने एक-दूसरे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

2017 में जॉनी-एम्बर का हो चुका है तलाक

यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि जॉनी डेप अपनी वाइफ एंबर हर्ड से साल 2017 में ही अलग हो गए थे। दोनों एक दूसरे से तलाक ले चुके है, लेकिन इसके बावजूद इनके बीच तनातनी खत्म नहीं हुई, बल्कि ये इसकी जगह बढ़ती ही चली गई।

एम्बर ने फिजिकली टॉर्चर के आरोप लगाए

खबरों की मानें तो एंबर हर्ड जॉनी डेप पर वर्बली के साथ फिजीकली टॉर्चर करने का भी आरोप लगा चुकी हैं। एंबर ने अपने आरोपों में ये भी दावा किया कि जॉनी डेप ने उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था। सिर्फ यही नहीं एंबर ने तो ये तक कहा है कि 2015 में जोनी ने एम्बर के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल तक घुसा दी थी।

जॉनी डेप ने भी किए ये बड़े दावे

वहीं दूसरी ओर जॉनी ने भी भी एंबर पर ये आरोप लगाए थे कि उन्होंने उन्हें फिजीकली टॉर्चर किया। जॉनी के कहा कि एंबर ने वोतका की बोतल उन पर फेंककर मारी थी। इस दौरान उन्होंने मिडिल फिंगर तक कट गई, जिसके चलते काफी प्रॉब्लम उन्हें हुए। जॉनी ने दावा किया कि इसके चलते ही पाइरेट्स ऑफ द करेबियन के 5वें सीजन में मेकर्स को CGI की मदद से उनकी उंगली दिखाई पड़ी थी।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई, जब एंबर की तरफ से आरोप लगाए गए कि जॉनी ने शराब पीटकर उन्हें मारा। जॉनी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। फिर इसके बाद आया साल 2018। जब एंबर हर्ड ने एक ओपन लेटर किया। ये ओपन लेटर जॉनी के खिलाफ थे, जिसमें उन्होंने मारपीट के आरोप लगाए थे। हालांकि इस दौरान एंबर ने जॉनी का नाम तो मेंशन नहीं किया। इस ओपन लेटर को लेकर भी जॉनी ने एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि का केस किया था।

वहीं तब एंबर के वकील की तरफ से उनके दोस्त के साथ कुछ चैट्स भी रिवील किए थे। इस चैट्स में जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ के लिए काफी अभ्रद भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था- ‘मुझे उम्मीद है कि हर्ड की सड़ती हुई लाश हॉन्डा सिलिक के ट्रंक में गल रही होगी।’ जॉनी के दोस्त ने भी ये बात मानी थी कि डेप ने ही ऐसा लिखा।

एलन मस्क लेकर भी जॉनी ने किया था बड़ा दावा

सिर्फ यही नहीं जॉनी डेप और एंबर हर्ड ने और भी कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। इस पूरे कंट्रोवर्सिल मामले में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की भी एंट्री हो चुकी है। दरअसल, जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ का एलन मस्क के साथ अफेयर होने के आरोप लगाए थे। यही नहीं डेप ने तो ये तक कह दिया था कि मस्क ने एम्बर हर्ड और मॉडल-एक्ट्रेस Cara Delevingne संग थ्रीसम किया था। हालांकि मस्क इन आरोपों को बेबुनियाद बता चुके हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds