कहां गायब हुए Alibaba ग्रुप के मालिक जैक मा? जिनपिंग के साथ हुए विवाद के बाद से नहीं दिए दिखाई!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Jan 2021, 12:00 AM

चीन के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल और अलीबाब ग्रुप के मालिक जैक मा बीते करीबन दो महीनों से लापता बताए जा रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनका विवाद हुआ था। मैक जा ने चीन के सरकारी कामकाज पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद से ही गायब हो गए

दो महीने से नहीं दिखे जैक मा

 फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जैक मा करीब दो महीने से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए। अपने खुद के बनाए गए टीवी शो ‘अफ्रीका के बिजनेस हीरो’ में जैक मा की जगह कोई और दिखाई दे रहा है। 

अलीबाबा ग्रुप्स चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार जैक मा दुनिया के 25वें सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी इनकी कुल संपत्ति 50.6 अरब डॉलर है।


किस वजह से हुआ था जिनपिंग संग उनका विवाद?

 दरअसल, कुछ महीनों पहले शंघाई में आयोजित एक कार्यक्रम में जैक मा ने चीनी सरकार की आलोचना की थीं। चीनी सरकार से अपील करते हुए जैक मा ने कहा था कि सिस्टम में ऐसा बदलाव हो जिससे बिजनेस में नई चीजें शुरू करने की कोशिश को दबाने का प्रयास ना हो। उन्‍होंने तो वैश्विक बैंकिंग नियमों को ‘बुजुर्गों का क्लब’ करार दिया था।

उनके इस भाषण के बाद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी काफी भड़क गई थीं और इसके बाद उनकी कंपनियों को टारगेट करना शुरू कर दिया। नवंबर में चीन के अधिकारियों ने जैक मा को बड़ा झटका दिया। उन्होनें  जैक मा के एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के IPO को निलंबित कर दिया था। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ये आदेश दिया था। जिसके बाद जैक से ये भी कहा गया था कि वो तब तक चीन से बाहर ना जाएं, जब तक अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ जांच चल रही है।

शो से हटाए गए, ट्विटर पर भी एक्टिव नहीं

जिसके बाद जैक अपने टीवी शो से नवंबर के फाइनल से ठीक पहले गायब हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी फोटो को भी शो से हटा दिया गया। जिस पर अलीबाबा ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया कि शेड्यूल विवाद के चलते वो अब जजों के पैनल का हिस्सा नहीं है।

लेकिन शो के फाइनल से कई हफ्ते पहले जैक मा ने ट्वीट कर ये बात कही थी कि वो सभी प्रतिभागियों से मिलने का इंतेजार नहीं कर सकते। जिसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट से कोई भी पोस्ट नहीं किया गया। वो इससे पहले लगातार ट्वीट करते रहते थे। आखिरी बार 10 अक्टूबर को जैक मा ने ट्वीट किया था।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब चीन से कोई अरबपति ऐसे लापता हुआ हो। इससे पहले फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार 2016-17 में चीन के कई अरबपति गायब हुए थे। हालांकि इनमें से कुछ दोबारा दिखाई भी दिए। जिन्होनें बताया कि वो अधिकारियों की मदद  कर रहे थे। लेकिन इस दौरान गायब हुए कुछ अरबपति ऐसे भी थे, जो कभी नहीं लौटे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds