Trending

IPL Auction Day 2 Live: दूसरे दिन किन खिलाड़ियों पर रहेगी फ्रेंचाइजियों की नज़र? यहां जानिए हर अपडेट…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 13 Feb 2022, 12:00 AM

आईपीएल ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। आईपीएल मेगा ऑक्शन का पहला दिन रोमांच से भरा रहा। कई बड़े खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी  खूब पैसा बहाती हुई नजर आई। तो वही कुछ प्लेयर्स के लिए फ्रेंचाइजियों में बिडिंग वॉर भी होता हुआ दिखा। हालांकि इस दौरान सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ जैसे कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रह गए। 

दूसरे दिन की नीलामी 12 बजे शुरू हुई है। पहले दिन के रोमांच के बाद अब देखना होगा आज यानी दूसरे दिन कौन सी फ्रेंचाइजी किस पर दांव लगाती है। 

08:25 pm- ये सभी खिलाड़ी भी बिके

– अथर्व तायडे को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

– लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मयंक यादव को 20 लाख रुपये में खरीदा।

– राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को 20 लाख रुपये में खरीदा।

– राजस्थान रॉयल्स ने तेजस बरोका 20 लाख रुपये में खरीदा।

– पंजाब किंग्स ने भानुका राजपक्षा को 50 लाख रुपये में खरीदा।

– गुजरात ने गुरकीरत सिंह मान को 50 लाख रुपये में खरीदा।

– KKR ने टिम साउदी को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

– पंजाब किंग्स ने बेनी हॉवेल को 40 लाख रुपये में खरीदा।

– मुंबई इंडियंस ने राहुल बुद्धि को 20 लाख रुपये में खरीदा। 

– कुलदीप यादव को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

– वरुण एरॉन को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।

– KKR ने 20 लाख रुपये में रमेश कुमार को खरीदा।

– ऋतिक शौकीन को मुंबई इंडियंस 20 लाख रुपये में खरीदा।

– के भगत वर्मा को CSK ने 20 लाख रुपये में खरीदा। 

– सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

– शुभम गढ़वाल को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

06:05 pm- ऑक्शन को लेकर और अप्डेट्स…

– मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में  जोफ्रा आर्चर को अपने साथ कर लिया। आर्चर इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे, वो 2023 से ही जुड़ पाएंगे।

– सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपये में रोमारियो शेफर्ड को अपने साथ लिया।

– मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में टिम डेविड को खरीद लिया।

– प्रशांत सोलंकी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

– मार्टिन गुप्टिल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। भारत के पवन नेगी, बेन कटिंग,रोस्टन चेज़ को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा।

– अल्जारी जोसेफ को गुजरात टाइटन्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

– रिले मेरेडिथ को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है।

04:10 pm- इन फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को खरीदा 

– कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 55 लाख रुपये में खरीद लिया है।

– मनन वोहरा को 20 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है।

– ऑलराउंडर ललित यादव को 65 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया।

– रिपल पटेल को 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

– दिल्ली कैपिटल्स ने यश ढुल को 50 लाख रुपये में खरीदा।

– एन. तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने  1.70 करोड़ में खरीद लिया।

– अंडर 19 टीम में धमाल मचा चुके राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

– राजवर्धन हंगरगेकर की भी बोली लगी और उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया।

– गुजरात टाइटन्स ने 3.20 करोड़ रुपये में यश दयाल को खरीद लिया।

02:00 pm- इन खिलाड़ियों पर भी लगी बड़ी बोली

– लियम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया।

– जयंत यादव को 1.10 करोड़ रुपये में गुजरात ने खरीद लिया है। 

– डोमिनेक ड्रेक्स 1.10 करोड़, विजय शंकर 1.40 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा।

– पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में ओडिएन स्मिथ को खरीद लिया।

– 4 करोड़ रुपये में शिवम दुबे को CSK ने खरीद लिया।

– ईशांत शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

– पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में चेतन सकारिया खरीद लिया।

– नवदीप सैनी को राजस्थान रॉयल्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

– जयदेव उनादकट को मुंबई इंडियंस ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा है।

– न्यूजीलैंड के ईश सोढी, भारत के पीयूष चावला, कर्ण शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

12:28 pm- एरोन फिंच समेत ये खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

चेतेश्वर पुजारा, इयॉन मोर्गन, डेविड मलान अनसोल्ड रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान एरोन फिंच को भी किसी ने नहीं खरीदा है

12:21 pm- रहाणे KKR से जुड़े

– अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।  रहाणे का यही बेस प्राइस था। वो इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे। 

– वहीं मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया

12:15 pm- एडन मार्करम को SRH ने खरीदा

दूसरे दिन पहली बोली साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम की लगी। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन को 2.6 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

12:05 pm- ऑक्शन का दूसरा दिन

आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत हो गई। चारु शर्मा ही दूसरे दिन का ऑक्शन करवाएंगे। ह्यूज एडमीड्स ऑक्शन करवाते हुए स्टेज से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

10:40 am- अब किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा?  

पंजाब किंग्स- 28.65 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद- 20.15 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स- 12.15 करोड़ रुपये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलो- 9.25 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स- 12.65 करोड़ रुपये 

मुंबई इंडियंस- 27.85 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपटिल्स- 16.50 करोड़ रुपये 

गुजरात टाइटन्स- 18.85 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपरजायंट्स- 6.90 करोड़ रुपये

10:25 am- हसरंगा अब तक सबसे महंगे विदेशी प्लेयर रहे

 श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ऑक्शन के पहले दिन विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे। उन्हें 10.75 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा।

09:55 am- आवेश खान की लगी लॉटरी

आवेश खान IPL ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। लखनऊ की टीम ने उन्हें 10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। आवेश ने कृष्णप्पा गौतम को पीछे छोड़ दिया। गौतम को पिछले साल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

09:35 am- पहले दिन ऐसा रहा हाल

ऑक्शन के पहले दिन यानी शनिवार को कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें से 10 टीमों ने मिलकर 74 खिलाड़ियों को खरीदा। ईशान किशन इस नीलामी में पहले दिन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds