ICC का बड़ा ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी 20 टीमें…जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 02 Jun 2021, 12:00 AM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले 8 सालों के लिए ICC के अंतर्गत होने वाले टूर्नामेंट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। बीते दिन मंगलवार को ICC की बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। जो एक बार फिर से क्रिकेट के रोमांच को और बेहतरीन बनाएंगे। आईसीसी ने मंगलवार को आठ साल के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) को लेकर अपना प्लान शेयर किया। क्रिकेट काउंसिल ने 2023 से 2031 के बीच का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने की बात कही गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी 20 टीमें

मौजूदा समय में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में 10 टीमें होती है। अब आईसीसी ने ऐलान किया है कि 2027 और 2031 वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, 2024, 2026, 2028 और 2030 में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 20-20 टीमों के हिस्सा लेने की बात कही गई है। 

अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेती थी, इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में भी 16 टीमें ही हिस्सा ले रही है। आने वाले समय में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।

इसके अलाव चैंपियंस ट्रॉफी को एक बार फिर से आयोजित करने की बात कही गई है। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि 2025 और 2029 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल्स 2025, 2027, 2029 और 2031 में खेले जाएंगे।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 55 मैच

बीते दिन मंगलवार को आईसीसी की बोर्ड मीटिंग के बाद जारी प्रेस रिलीज में यह बातें कही गई। प्रेस रिलीज में कहा गया कि ‘आईसीसी बोर्ड ने 2024 से 2031 तक के शेड्यूल की आज पुष्टि की जिसमें पुरुषों का क्रिकेट वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा और चैंपियंस ट्रॉफी फिर से आयोजित होगी।‘ इसमें कहा गया, ‘पुरुषों के वर्ल्ड कप में 2027 और 2031 में 14 टीमें होंगी जबकि टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें होंगी, जबकि 2024, 2026, 2028 और 2030 में 55 मैच का टूर्नामेंट होगा।‘ बता दें, आईसीसी महिला टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds