विवादों में आईं IAS पूजा खेडकर, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र देने आरोप, अब मॉक इंटरव्यू भी हुआ वायरल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Jul 2024, 12:00 AM | Updated: 11 Jul 2024, 12:00 AM

UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करने में कई उम्मीदवार अपनी पूरी जवानी लगा देते हैं। इस परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा की मदद से देश को आईपीएस और आईएएस रैंक के अधिकारी मिलते हैं जो देश को सही दिशा में ले जाने का काम करते हैं और इस बात पर नज़र रखते हैं कि सिस्टम सही से काम कर रहा है या नहीं। लेकिन क्या हो अगर सिस्टम के रखवाले ही सिस्टम पर ही लांछन लगा दें। दरअसल, महाराष्ट्र की एक ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के मामले में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। पूजा खेडकर इन दिनों चर्चा में हैं। प्रोबेशन पीरियड के दौरान ही वो एक विवाद में फंस गईं और अब उनके चयन पर सवाल उठने लगे हैं। विवाद क्या है, इस बारे में विस्तार से जानते है।

और पढ़ें: वर्ली BMW हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था शिवसेना नेता का बेटा

आईएएस पूजा खेडकर पर विवाद

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए कथित तौर पर फर्जी विकलांगता (आंखों की समस्या) और ओबीसी प्रमाण पत्र भी जमा किए थे। इस आरोप के परिणामस्वरूप पूजा खेडकर को चयन में रियायत मिली और कम अंक होने के बावजूद उन्हें प्रशासनिक सेवा के लिए चुन लिया गया।  यह भी कहा जा रहा है कि पूजा खेडकर को यूपीएससी ने 6 बार मेडिकल जांच के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। इसी वजह से उनपर आईएएस बनने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप लग रहा है।

वायरल हो रहा मॉक वीडियो

आईएएस पूजा खेडकर का मॉक इंटरव्यू का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने पिता से अलग रहने का दावा करती हैं। खबरों की मानें तो उनके पिता ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में इसका कोई जिक्र नहीं किया है। पूजा के पिता दिलीप कोंडिबा खेडकर पहले भी अधिकारी रह चुके हैं और उन्होंने 2024 में महाराष्ट्र के अहमदनगर से वंचित बहुजन अघाड़ी के टिकट पर लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा था।

कौन हैं पूजा खेडकर?

पूजा खेडकर महाराष्ट्र कैडर की 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 841 हासिल की थी। पूजा खेडकर तब चर्चा में आईं जब उन्होंने लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया। इससे भी ज्यादा विवाद तब हुआ जब उन्होंने प्रशासन से ऐसी सुविधाएं मांगीं जो आईएएस में प्रोबेशनरी अधिकारियों को नहीं मिलतीं।

बता दें, इस पूरे विवाद के बाद पुणे में तैनात प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर का तबादला महाराष्ट्र के वाशिम में कर दिया गया है।

और पढ़ें: पति ने की आत्महत्या तो सदमे में आई पत्नी ने भी छत से कूदकर दे दी जान, आत्महत्या का यह मामला आपको झकझोर देगा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds